भारतीय जन भाषा प्रचार समिति की काव्य गोष्ठी संपन्न

भारतीय जन भाषा प्रचार समिति की काव्य गोष्ठी संपन्न

भारतीय जन भाषा प्रचार समिति की काव्य गोष्ठी संपन्न

* संवाददाता

        ठाणे :  साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जन भाषा प्रचार समिति की मासिक काव्य गोष्ठी मुन्ना बिष्ट कार्यालय सिडको ठाणे के सभागृह में वरिष्ठ साहित्यकार विदेह जी महाराज की अध्यक्षता एवं संस्था अध्यक्ष रामप्यारे सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में हुई। इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदलाल क्षितिज एवं सुशील शुक्ला नाचीज उपस्थित थे।

      मंच का संचालन युवा साहित्यकार एवं संस्था के कार्याध्यक्ष विनय कुमार सिंह विनम्र ने किया। मासिक काव्य गोष्ठी का शुभारंभ आरपी सिंह रघुवंशी के सरस्वती वंदना से शुरू होते हुए मंच के सम्मानित कवियों के काव्य पाठ तक चला और अंत में राष्ट्रगान के साथ काव्य गोष्ठी का समापन किया गया।

     उपस्थित साहित्यकारों में श्रीनाथ शर्मा, शिल्पा सोनटक्के, सुभाष चतुर्वेदी, अनिल कुमार राही, विनय शर्मा दीप, शेषमणि मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा, अनीता रवि, नागेंद्र नाथ गुप्ता, डॉक्टर वफ़ा सुल्तानपुरी एवं शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र मुख्य रूप से उपस्थित थे।

       कार्यक्रम में हृदयांगन साहित्यिक संस्था द्वारा भारतीय जनभाषा प्रचार समिति अध्यक्ष आर. पी. सिंह रघुवंशी का अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देते हुए संस्था उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद दुबे एवं गोष्ठी में मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। गोष्ठी के अंत में संस्था के संगठन सचिव विनय शर्मा दीप द्वारा आभार व्यक्त किया गया।