VANDE BHARAT डबल इंजन सरकार का महाराष्ट्र के लोगों को डबल वंदे भारत ट्रेन का तोहफा !

VANDE BHARAT डबल इंजन सरकार का महाराष्ट्र के लोगों को डबल वंदे भारत ट्रेन का तोहफा !

VANDE BHARAT डबल इंजन सरकार का महाराष्ट्र के लोगों को डबल वंदे भारत ट्रेन का तोहफा !


* अमित मिश्रा

       मुंबई : डबल इंजन सरकार ने महाराष्ट्र के लोगों को आज डबल वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई-नासिक-शिर्डी और मुंबई-पुणे-सोलापुर नामक दो वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करने के लिए मुंबई पहुंचे।  इस मौके पर मुंबई एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री श्री मोदी  का उल्लासपूर्ण वातावरण में भव्य स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे टर्मिनस ( सी एस टी ) तक भाजपा तथा शिवसेना ( शिंदे गुट ) के अनेकों वरिष्ठ नेता नजर आए। इनमें प्रमुख रूप से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फड़वनीस, रामदास आठवले,  मंगलप्रभात लोढ़ा, एड. आशीष शेलार, चंद्रशेखर बावनकुले, दहिसर की लोकप्रिय विधायक मनीषाताई चौधरी , कमलेश यादव, चित्रा वाघ तथा अन्य नेताओं के नाम उल्लेखनीय हैं।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भव्य आयोजन के दौरान हरी झंडी दिखाकर दोनों ट्रेनों को रवाना किया। आज शुरु हुई एक वंदे भारत मुंबई से शिर्डी जाएगी। 340 किलोमीटर का सफर ये ट्रेन 5 घंटे 25 मिनट में तय करेगी। जबकि दूसरी वंदे भारत द्वारा मुंबई से सोलापुर के बीच 400 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 35 मिनट में तय होगी.

     वंदेभारत रेलवे ट्रेनों के शुभारंभ और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर हुए कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री जी को वंदे भारत की पेंटिंग भेंट की।

    साथ ही मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे एवम् उप मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़वनीस ने प्रधानमंत्री जी को भगवान श्री गणेश जी की दिव्य प्रतिमा तोहफे में देते हुए उनका स्वागत किया।

     दहिसर की भाजपा विधायक मनीषा ताई ने इस अवसर पर पत्रकारों से कहा कि कुशल नेतृत्व और मोदी जी के विजन से महाराष्ट्र के विकास को और गति मिल रही है। देश बदल रहा है...महाराष्ट्र गतिमान और भव्य बन रहा है।