महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति को गति देने के लिए महिला उन्नति संस्था (भारत) की बैठक

महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति को गति देने के लिए महिला उन्नति संस्था  (भारत) की बैठक

महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति को गति देने के लिए महिला उन्नति संस्था ( भारत ) की बैठक 

_नए सदस्यों का स्वागत हुआ


* ग्रेटरनोएडा संवाददाता

       ग्रेटर नोएडा :   जनहित के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली तथा मानवता के लिए समर्पित प्रसिद्ध सामाजिक संस्था महिला उन्नति संस्था (भारत ) द्वारा सेक्टर -44 स्थित कार्तिक कुंज अपार्टमेंट में जिला स्तर की बैठक रखी गई।  महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति को गति देने के लिए हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार हुआ तथा भविष्य में सामाजिक कार्यों व महिला सशक्तिकरण की दिशा में संस्था के भगीरथ प्रयास के लिए योजना व रणनीति बनाई गई।

   इस बैठक में कुसुम पथारिया को जिला उपाध्यक्ष तथा मिलिता कुमारी को नोएडा महानगर का उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ-साथ संस्था से जुड़े अन्य नए सदस्यों का स्वागत भी उत्साहपूर्वक किया गया।

      रेनू बाला शर्मा के निवास स्थान पर हुई इस बैठक में संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा , रेणुबाला शर्मा , नोएडा महानगर की अध्यक्ष लेखिका एवम् समाजसेविका कविता सिंह, रणवीर चौधरी , मनोज झा ,बंदना झा ,पूजा अवाना ,साधना त्रिपाठी एवम् मंजू शर्मा सहित संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।