जरूरतमंद नन्हें मासूमों को अमृत महोत्सव की खुशियों में शामिल कर महिला संघ बिहार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस ....

* बिहार संवाददाता

  पटना ( बिहार ) :  आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव की अपनी खुशियों में स्थानीय स्लम के जरूरतमंद नन्हें मासूम बच्चों को भी शामिल करके मशहूर संस्था महिला संघ बिहार ने  स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया।

     इस अवसर पर झंडावंदन के उपरांत मिठाई और अल्पाहार के साथ साथ उपस्थित लोगों को भेंट वस्तुएं  दी गईं।

      महिला संघ बिहार द्वारा परिवार  स्टूडियो 99 (पटना) में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्षा लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता एवम् मार्गदर्शन में संस्था की सचिव मनीषा मिश्रा , प्रदेश कोषाध्यक्ष निमिषा , प्रदेश महामंत्री सृष्टि सिंह सहित महिला संघ बिहार संस्था की सभी पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित थीं। 

    महिला संघ बिहार की पदाधिकारियों ने स्लम के बच्चों को जागरूक करते हुए उनको अपने देश और आजादी के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें पढ़ लिखकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

      महिला संघ के लिए अपने आप में अनूठा और बेहद यादगार दिवस रहा। संस्था संपूर्ण बिहार में अपने अनोखे आयोजनों और जनसेवा के लिए बेहद प्रसिद्ध है। संस्था की समर्पित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम पटना सहित बिहार के अनेकों इलाकों में जरूरतमंदों की सहायता करती रहती है ।