भाजपा मुंबई के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री आशीष शेलार के भव्य सत्कार समारोह में पहुंचे सांसद श्री गोपाल शेट्टी

* अमित मिश्रा

     दादर : भाजपा मुंबई के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री आशीष शेलार का स्वागत और सत्कार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के दादर कार्यालय में एक शानदार और भव्य सत्कार समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

      इस समारोह में उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने पुष्पगुच्छ देकर श्री शेलार का सत्कार करते हुए पूरा विश्वास प्रकट करते हुए भरोसा जताया कि भाजपा के नवनियुक्त मुंबई अध्यक्ष श्री शेलार के नेतृत्व में मुंबई भाजपा प्रगति के उच्च सोपान पर पहुंचेगी और मुंबई की जनता की समस्याओं का तेजी से निदान करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के जोश में भी भारी वृद्धि होगी।  भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता और अधिक मजबूती से पार्टी और नागरिकों के हित के काम करेंगे।

    इस ऐतिहासिक सुअवसर पर भाजपा मुंबई के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा , उत्तर मुंबई के लोकप्रिय और तेजतर्रार सांसद श्री गोपाल शेट्टी, विधायक श्री पराग आलवाणी, विधायक श्री राजहंस सिंह तथा श्री प्रकाश मेहता सहित भारी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित थे।