मां शारदा मानस सेवा संस्था की पुरानी कमेटी को पुनः मिला पदभार

मां शारदा मानस सेवा संस्था की पुरानी कमेटी को पुनः मिला पदभार

मां शारदा मानस सेवा संस्था की पुरानी कमेटी को पुनः मिला पदभार

* संवाददाता

       उल्हासनगर :  सामाजिक और धार्मिक संस्था मां शारदा मानस सेवा संस्था , उल्हासनगर में पुरानी कमेटी को ही सर्व सम्मति से चुनाव में सम्मान मिला।  कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने अपनी पूरी सहमति के साथ जोरदार तालियों के साथ पुरानी कमिटी पर विश्वास जताते हुए पदभार देकर स्वागत किया।

   इस कमिटी में अध्यक्ष अनिल लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल , महासचिव दिनेश हरिलाल अग्रहरि, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश  जीता यादव , संरक्षक नरेंद्र प्रताप जीतनारायण सिंह, संजय कन्हैयालाल गुप्ता, उपाध्यक्ष महेश किशोरीलाल यादव, सुशील सिंह, ब्रिजेश गुप्ता, सलाहकार चंद्रप्रकाश दुबे, विनय विद्याधर दुबे, शीला जयसवाल, हीरा प्रेमलाल ठाकुर आदि सदस्यों की पुनर्नियुक्ति हुई है। अंत में आभार प्रदर्शन दिनेश अग्रहरि ने किया।