राजर्षी शाहू महाराज जयंती निमित्त व्याख्यान माला में पहुंचे सांसद श्री गोपाल शेट्टी

राजर्षी शाहू महाराज जयंती निमित्त व्याख्यान माला में पहुंचे सांसद श्री  गोपाल शेट्टी

राजर्षी शाहू महाराज जयंती निमित्त व्याख्यान माला में पहुंचे सांसद श्री गोपाल शेट्टी : मेधावी छात्रों का किया सम्मान...

*  अमित मिश्रा 


     सरोदे समाज उन्नती मंडळ-मुंबई संचालित राजर्षी शाहू महाराज संस्कार केंद्र ,फुलपाखरू उद्यान, बोरीवली-पूर्व में राजर्षी शाहू महाराज जयंती निमित्त व्याख्यान माला तथा मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर मुंबई के सांसद श्री गोपाल शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। 

     अपने भाषण में सांसद श्री शेट्टी ने वर्तमान में महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर विचार रखने के साथ साथ यहां की अस्थिरता के संदर्भ में भी विस्तार से बताया।

इस अवसर पर सांसद श्री शेट्टी ने 
 85 % से अधिक अंक पानेवाले छात्रों का सम्मान किया। इन छात्रों को प्रोत्साहनार्थ पांच-पांच हजार रुपयों का धनादेश भी प्रदान किया गया।


  कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता अशोक कांबळे ने राजर्षि शाहूजी महाराज के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने अपने विचार रखे।

   संस्था के अध्यक्ष सहदेव रसाळ ने प्रस्तावना तथा संस्था परिचय देते हुए उपस्थित अतिथियों का सत्कार किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता भावना शाह, महादेव रसाळ ,संदेश भागवत, गंगाराम क्षीरसागर, सुजित गोसावी, संदीप जोशी व दशरथ बांदेकर ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में संदेश रसाळ ने आभार प्रदर्शन किया।