राजस्थानी महिला मण्डल द्वारा रामायण के नारी पात्रों की सामयिक संदर्भ में चर्चा सत्र का आयोजन

राजस्थानी महिला मण्डल द्वारा रामायण के नारी पात्रों की सामयिक संदर्भ में चर्चा सत्र का आयोजन

राजस्थानी महिला मण्डल द्वारा रामायण के नारी पात्रों की सामयिक संदर्भ में चर्चा सत्र का आयोजन

* संवाददाता

       मुंबई : राजस्थानी महिला मण्डल द्वारा सुप्रसिद्ध कवि साहित्यकार नंदलाल पाठक की अध्यक्षता में 'रामायण के नारी पात्रों की सामयिक संदर्भ' में चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस चर्चा सत्र के दौरान
सीता और कैकयी के अलावा मंदोदरी, त्रिजटा, तारा, शबरी, उर्मिला एवं शूर्पणखा की भूमिका का भी विश्लेषण किया गया।
  इस चर्चा सत्र में भाग लेने वाली प्रबुद्ध महिलाएं थीं ,कविता गुप्ता, डॉक्टर मंजू लोढ़ा, रेखा बब्बल, सुरुचि मोहत्ता, सुनीता मंडेलिया, प्रभा लोढ़ा और मुदिता अग्रवाल ।

   आयोजन के दौरान हिंदी के वयोवृद्ध मनीषी कवि नंदलाल पाठक का मण्डल की तरफ से शॉल और पुष्प गुच्छ देकर  अभिनंदन किया गया। उनकी नई प्रकाशित पुस्तक "यह हिंदी गजल है " में से एक गजल गाकर समारोह की शुरुआत लेखा रूंगटा द्वारा की गई।
   समारोह का संचालन मण्डल की ट्रस्टी उर्मिला रूंगटा ने किया । कार्यक्रम की संयोजिकाएं थीं मृदुला पोद्दार एवं डॉक्टर मंजू लोढ़ा।