राजपुरोहित सतसंग महिला मंडल द्वारा लहरिया महोत्सव का भव्य आयोजन

राजपुरोहित सतसंग महिला मंडल द्वारा लहरिया महोत्सव का भव्य आयोजन

राजपुरोहित सतसंग महिला मंडल द्वारा लहरिया महोत्सव का भव्य आयोजन
_ राजपुरोहित समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक की शिरकत

_ महिलाओं तथा बालिकाओं ने प्रस्तुत किया पारंपरिक नृत्य

* संवाददाता

     मुंबई :  राजपुरोहित सतसंग महिला मंडल द्वारा लोक देवता श्री बाबा रामदेव जी की जन्म जयंती भादुड़ा की बीज को लहरिया महोत्सव- 2023 का भव्य आयोजन किया। आयोजन में शिक्षा व राजस्थानी संस्कृति के महत्व को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

  लाड वाड़ी मे आयोजित इस समारोह में दक्षिण मुंबई क्षेत्र जैसे ग़ुलाल वाड़ी,अनंत वाड़ी ,भास्कर गली, कालबादेवी, भूलेश्वर-भोईवाडा, फ़ोर्ट, चीरा बाजार, दादीसेठ अगयारी लेन समेत आसपास की करीबन 200 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

  इसका आयोजन राजपुरोहित सतसंग महिला मंडल, भूलेश्वर-मुंबई की दिवादेवी राजपुरोहित, उषादेवी राजपुरोहित, कमलादेवी राजपुरोहित, पपीया देवी राजपुरोहित, पेपी देवी राजपुरोहित किया था।

     कार्यक्रम का आरम्भ ब्रह्मऋषि संत खेताराम जी महाराज,शिक्षा शिरोमणि संत आत्मानंद जी महाराज व लोकदेवता श्री बाबा रामसापीर की तस्वीर को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर हुआ।

  कार्यक्रम मे नन्ही बच्चियों व महिलाओं ने एक नृत्य प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। उसके बाद सभी महिलाओ ने अपनी संस्कृति से जुड़े नृत्य व सामूहिक घूमर नृत्य कर मुंबई मे मारवाड़ का अहसास करवाया।

   लहरिया महोत्सव में कृष्णा सारिका ने महिलाओं व बालिकाओं को  मुंबई समेत अन्य देशो मे हो रहे लव जिहाद के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।

  समारोह मे सूर्यादेवी,वसनो देवी, सोरम देवी,गीता देवी, लीला देवी,प्रमिला देवी, भागूदेवी,आशा देवी,ललिता देवी,सायिती देवी,संतोष देवी वाण,डिंपल देवी मादा,चम्पादेवी रेवतडा, रेखा देवी साकरणा, पुष्पा देवी मोदरान, मंजूदेवी फूंगनी, नीलम देवी फूंगनी, सीता देवी कैलाशनगर, पिंकी देवी पालड़ी,कमला देवी रेवदर, रमीला देवी वाण, सेजल देवी वाण,सविता देवी पोसिंतरा,भगवती देवी सिलोईया समेत सैकड़ों  राजपुरोहित समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

     इस कार्यक्रम में मंच संचालन पूजा देवी राजपुरोहित व खुशबू कुमारी पूनाड़िया ने किया तथा अंत में कमलादेवी एन. राजपुरोहित ने सभी का आभार प्रकट किया।