लोकनेता स्व. गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि पर कांदिवली में स्मृति सभा का आयोजन

लोकनेता स्व. गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि पर कांदिवली में स्मृति सभा का आयोजन

लोकनेता स्व. गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि पर कांदिवली में स्मृति सभा का आयोजन


* ( अमित मिश्रा ) 


        कांदिवली  :  लोकनेता स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि के अवसर पर कांदिवली भाजपा द्वारा  लोकनेता स्व. गोपीनाथ मुंडे पंचशील उद्यान , कांदिवली में एक स्मृति सभा का आयोजन किया गया।

   इस आयोजन में मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक एड.आशीष शेलार, उत्तर मुंबई भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, मंडल अध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े...

 ....तथा वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, दिलीप पंडित, बाबा सिंह, संजय सिंह, दिनेश सिंह, गोपाल झा, राधेश्याम मंडल तथा अरुण यादव उपस्थित थे। 

   आयोजन के दौरान सर्वप्रथम स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

   पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे के व्यक्तित्व और कृतित्व को परिभाषित करते हुए स्मृति सभा को संबोधित किया। उन्होंने लोकनेता श्री मुंडे से जुड़े कई संस्मरण सुनाए।
   इस मौके पर भाजपा, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।