मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड को उत्तर मुंबई कांग्रेस के नेताओं ने किया सम्मानित...

मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड को उत्तर मुंबई कांग्रेस के नेताओं ने किया सम्मानित...

मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड को उत्तर मुंबई कांग्रेस के नेताओं ने किया सम्मानित...

* अमित मिश्रा

     मुंबई : कांग्रेस  के समर्पित कार्यकर्ताओं में बेहद लोकप्रिय पूर्व शिक्षा मंत्री वर्षाताई गायकवाड को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर उत्तर मुंबई कांग्रेस के महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी ने हार्दिक बधाई दी है। श्री त्रिपाठी ने नव- नियुक्त मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षाताई गायकवाड के निवास स्थान पर जाकर उन्हें पुष्प गुच्छ देते हुए सम्मानित किया। 

     इस अवसर पर उत्तर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष कालू बुधेलिया, उत्तर मुंबई कांग्रेस के महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी, प्रदीप चौबे ( पीसीसी मेम्बर, एमपीसीसी) तथा विश्वजीत हैप्पे ( सचिव ,एमपीसीसी ) की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

   बाद में मीडिया से बात करते हुए महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी ने कहा कि वर्षाताई गायकवाड की मुंबई अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद जोश है। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में आगामी महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस का बेहतरीन प्रदर्शन और बेहतरीन रिजल्ट तय है । तेजतर्रार और लोकप्रिय नेता वर्षाताई गायकवाड के नेतृत्व में मुंबई कांग्रेस और भी स्ट्रांग होगी तथा आगामी चुनाव में और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम देने में सक्षम होगी , ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है।