श्री हरि राधे राधे सेवा संस्था द्वारा माता की चौकी  का आयोजन हुआ

श्री हरि राधे राधे सेवा संस्था द्वारा माता की चौकी  का आयोजन हुआ

श्री हरि राधे राधे सेवा संस्था द्वारा माता की चौकी  का आयोजन हुआ

* भाईंदर संवाददाता

भाईंदर : श्री हरि राधे राधे सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भव्य माता जी की चौकी का आयोजन किया गया।          इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के मीरा-भायंदर जिलाध्यक्ष एड. रवि व्यास तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, महामंत्री कमलेश दुबे, गुड्डू तिवारी, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज (दरोगा पांडेय), जिला महामंत्री विवेक उपाध्याय, मनपा की महिला बालकल्याण समिति की सभापति मीरादेवी यादव, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, अनिल विराणी, विजय राय, नगरसेविका नीला सोंस, नरसिम्हा जनरल कामगार यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष अजय सिंह राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्रवासी संदेश के संपादक तथा निर्भय दूत के कार्यकारी संपादक राजेश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता जटाशंकर पांडेय, समाजसेवी अमरनाथ तिवारी, युवती मोर्चा की मीरा-भायंदर जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी-बारोट, उभामो के काशीमीरा मंडल अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, युवा मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह, उभामाे जिला महिला अध्यक्षा रेनू मल्लाह, अनीता राय, आशीष यादव, सुनील यादव, समाजसेविका गीता सिंह, आरती गुप्ता, शिवसेना नेता राजेश सिंह सोमवंशी एवं तमाम शुुुभचिंतकों ने उपस्थित थे।

    अपने संबोधन में भाजपा के जिलाध्यक्ष एड. रवि व्यास ने राजेश यादव को शहर की सामाजिक गतिविधियों का अजातशत्रु करार देते हुए कहा कि उनके सामाजिक कार्यों का भरपूर लाभ पार्टी को मिल रहा है, और जनता का तेजी से जुड़ाव पार्टी के साथ हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में राजेश यादव को संगठन में बड़ी जवाबदारी देने का विचार हम पूरी गंभीरता से कर रहे हैं।

    श्री हरि राधे राधे सेवा संस्था के सचिव राजेश पाांडे, सलाहकार आशुतोष तिवारी, एस पी मौर्या, व्यास श्री हौसला प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष अमित तिवारी, उपसचिव उमेश यादव, महिला सचिव रेखा तिवारी, महाराष्ट्र अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह, युवा महाराष्ट्र अध्यक्ष रामेन्द्र शुक्ला, ठाणे जिला अध्यक्ष योगेश सिंह, मीडिया प्रभारी महेंद्र पांडेय, ठाणे युवा अध्यक्ष संजय सिंह, युवा अध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, कार्याध्यक्ष कमलेश शुक्ला, मीरा-भायंदर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह, मालिक पटेल  भीमसेन मिश्रा, पं करुणावतार द्विवेदी, रमेश यादव, भावेश यादव, अनुज तिवारी, संगति प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय शर्मा, संगीत प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष राजू दुबे, आर के मिश्रा, सुभाष चौधरी  पूजा चौधरी, नीतू पुर्वे, ऊषा यादव, क्षमा सिंह, अनीता पांडेय, गवास्कर शुक्ला, अनिल साहू, स्वप्निल दाखिनकर, विक्रम सिंह, राधा मिश्रा, अनिल गुप्ता, अभिषेक यादव  नमन मिश्रा, करन सिंह समेत समूची टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

    अंत में कार्यक्रम के संयोजक राजेश यादव ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।