शरद पूर्णिमा पर संस्था नवकुंभ ने आयोजित किया कवि सम्मेलन

शरद पूर्णिमा पर संस्था नवकुंभ ने आयोजित किया कवि सम्मेलन

शरद पूर्णिमा पर संस्था नवकुंभ ने आयोजित किया कवि सम्मेलन

* संवाददाता

           मुंबई : साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया।  नव कुंभ के संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी एवं सह-संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ। कवि सम्मेलन का संचालन उत्कृष्ट कवियत्री श्रीमती सीमा मिश्रा पाण्डेय ने किया।

   राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप‌ ने बताया कि उक्त कवि सम्मेलन में लखनऊ उत्तर प्रदेश के खालिद हुसैन सिद्दीकी, जमशेदपुर झारखंड से श्यामल किशोर झा, सारंगगढ़ छत्तीसगढ़ से कवियत्री भारती पटेल भवि एवं कवर्धा ,छत्तीसगढ़ से तुकाराम साहू तरुण ने मुख्य रूप से शिरकत की।

    आयोजन के अंत में संस्था द्वारा उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।