Modi@9 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज़मगढ़ में विशाल जनसभा

* आजमगढ़ ब्यूरो

       आजमगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोकसभा क्षेत्र आज़मगढ़ में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में भाजपा नेताओं ने भाजपा की अब तक की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के लिए किए गए सफल प्रयासों से उपस्थित विशाल जन समुदाय को अवगत कराते हुए भविष्य के विजन का भी उल्लेख किया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित थे। स्थानीय  भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने उप मुख्यमंत्री श्री पाठक को  प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। 

   सांसद श्री निरहुआ ने अपने भाषण में कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार ने आज़मगढ़ सहित सम्पूर्ण प्रदेश के विकास को वापस पटरी पर ला दिया है।