सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर काव्य गोष्ठी का विशेष आयोजन

सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर काव्य गोष्ठी का विशेष आयोजन

सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर काव्य गोष्ठी का विशेष आयोजन

* संवाददाता

    ग्रेटर नोएडा : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था 'सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट' द्वारा डिजीटल काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन तीन ग्रुप में बाँटकर हुआ। आयोजन में देश विदेश के अनेक चर्चित कवि एवं कवयित्रियों ने शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित अपनी कविताओं का पाठ किया।

  कार्यक्रम का आरंभ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह एवं संस्थापक रवींद्रनाथ सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन तथा संस्था की झारखंड राज्य अध्यक्ष ममता झा के द्वारा श्री कृष्ण जन्म पर आधारित सोहर के साथ हुआ।
  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध लेखिका एवं कवयित्री सविता चड्ढा, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव असीम, डॉ. गुलाबचंद पटेल,डॉ पुष्पा गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि डॉ बाबा कानपुरी, डॉ सुशील शैली, डॉ दुर्गा सिन्हा उदार USA  साहित्यकार राही राज एवम्ग्य व्यंग्यकार कवि बाबा कानपुरी थे।

   कार्यक्रम में देश और विदेश से शामिल 100 से अधिक कवियों एवं कवयित्रियों ने श्रीकृष्ण गाथा पर आधारित अपनी काव्य रचनाओं का पाठ किया। यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक लगातार चला और बड़ी संख्या में काव्य प्रेमी श्रोताओं ने सस्वर कविता पाठ का भरपूर आनन्द लिया। 
  5 सितंबर को हमारे देश में शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है। कुछ रचनाकारों ने शिक्षक दिवस पर आधारित अपनी रचनाएं भी प्रस्तुत कीँ । कार्यक्रम का सफल संचालन अंजु भारती, आरती झा एवं अर्चना झा ने किया।
   साहित्य,कला, संस्कृति एवं समाज सेवा को समर्पित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था ऐसे विशेष अवसरों पर काव्य गोष्ठियों और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी संस्कृति और संस्कार का प्रचार प्रसार करती रहती है।
    संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार रथिन्द्र नाथ झा के संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।