Australia  मेलबोर्न संसद में सम्मानित हुए श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट के समाजसेवी शंभूनाथ मिश्र

Australia  मेलबोर्न संसद में सम्मानित हुए श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट के समाजसेवी शंभूनाथ मिश्र

Australia  मेलबोर्न संसद में सम्मानित हुए श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट के समाजसेवी शंभूनाथ मिश्र

* संवाददाता

   मुंबई : प्रसिद्घ समाजसेवक और श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट (बोरीवली, मुंबई) के अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्र को ऑस्ट्रेलिया के  मेलबोर्न की संसद में सम्मानित किया गया। पार्लियामेंट सदस्य और अध्यक्ष मरी एडवर्ड्स ने मिश्र की चाय पर मेजबानी की और उन्हें 'सॉवरेन चिन्ह' देकर सम्मानित किया।

  शंभूनाथ मिश्र ने भी  मेरी एडवर्ड्स को राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने संसद की लाइब्रेरी का भी मुआयना किया।

  मिश्र के साथ इंडियन एसोसिएशन ऑफ बेंडिगो के अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी और सचिव अजय मिश्रा भी उपस्थित थे।

   गौरतलब है कि श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विगत एक दशक से मुंबई के उप नगर बोरीवली में राम कथा का आयोजन करता आ रहा है।