भारतीय सदविचार मंच द्वारा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 

भारतीय सदविचार मंच द्वारा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 

भारतीय सदविचार मंच द्वारा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 
       
* संवाददाता


    मीरा रोड :  मुंबई महानगर की सुप्रसिद्ध और चर्चित सामाजिक, साहित्यिक ,सांस्कृतिक संस्था  भारतीय सद्विचार मंच ने अत्यंत गौरवशाली और भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया।भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्यगृह, मीरा रोड पूर्व में  आयोजित इस भव्य समारोह में
डाॅ. राममनोहर त्रिपाठी पुरस्कार-2022 से राजनेता,समाजसेवी,पूर्व उपमहापौर, पूर्व विधान परिषद सदस्य तथा शिक्षा प्रसारक श्री सैयद मुजफ्फर हुसेन को,पाचवां ठाकुर हरदत्त सिंह आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार -2022, सुप्रसिद्ध पत्रकार,आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रिका अग्निशिला के संपादक श्री अनिल गलगली को तथा प्रथम बाबू आर.एन. सिंह आदर्श समाजसेवी पुरस्कार-2022  प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति, धर्मनिष्ठ और शिक्षा प्रसारक श्री ज्ञानप्रकाश सिंह को प्रदान किया गया।
    पूर्व मंत्री रमेश दुबे, पूर्व मंत्री श्री कृपाशंकर सिंह , शिक्षा मनीषी श्री लल्लन तिवारी के सानिध्य में तथा संस्था के संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी डाॅ.राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता में सैकडो़ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह तीनों गौरवशाली पुरस्कार प्रदान किया गया। 

   इसी समारोह में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का कार्याध्यक्ष मनोनीत होने के उपलक्ष्य में  डाॅ. शीतलाप्रसाद दुबे का भी सत्कार किया गया। इसी आयोजन अवसर पर राघवेंद्र भूमि के कलेंडर का भी विमोचन किया गया।

   समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष श्री संतोष आर. एन. सिंह, संस्था के मुख्य संरक्षक श्री एच.एम. पाण्डेय, समाजसेवी श्री पंकज मिश्रा,समाजसेवी श्री उदयप्रताप सिंह, उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री संजय सिंह, न्यूज पोर्टल pen-n-lens के संरक्षक श्री बी. डी.  सिंह ( पिपासा ), शिक्षाविद् डाॅ.हृदयनारायण मिश्रा,  शिक्षा मनीषी डाॅ. ओमप्रकाश दुबे, समरस फाउंडेशन के अध्यक्ष डाॅ. किशोर सिंह, मेट्रोपाल हॉस्पिटल, ठाणे के संचालक डाॅ. ओ.के. मिश्रा, उद्योगपति श्री ओ. पी. सिंह, नवभारत हिंदी दैनिक के संपादक श्री ब्रजमोहन पाण्डेय, हिंदी सामना के कार्यकारी संपादक श्री अनिल तिवारी, हमारा महानगर के संपादक श्री राघवेंद्र द्विवेदी,, प्रातःकाल के संपादक श्री अरुण उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार श्री अनुराग त्रिपाठी, राघवेंद्र भूमि के संपादक श्री सुरेंद्रकुमार मिश्रा, प्रारंभ उत्तर दर्शन के संपादक श्री विनोद सिंह, संस्था-सहसंपादक  श्री डी. सी. उपाध्याय, श्री ए. एन. पाण्डेय, समाजसेवी श्री सुभाषचंद्र उपाध्याय, संस्था-सरंक्षक श्री दयाशंकर दुबे  ,समाजसेवी श्री श्रीकांत पाण्डेय, हरिप्रसाद पाण्डेय तथा श्री हरिशंकर तिवारी उपस्थित थे।

 संस्था अध्यक्ष डाॅ. शिवश्याम तिवारी और संस्था-पदाधिकारी बैजनाथ मिश्रा, महेंद्रकुमार मिश्रा, गणेश पाण्डेय, राजीव मिश्रा, राजकुमार सिंह, बी. एम. गुप्ता, नागेंद्र मिश्रा, हेमंत पाण्डेय, सुभाषचंद्र दुबे, एड. शिशिर पाण्डेय,रत्नेश दुबे, ध्रुवनारायण पाण्डेय, कमलाकांत त्रिपाठी, प्रेमचंद तिवारी, सूर्यप्रकाश मिश्रा, अजयकुमार तिवारी, अमित तिवारी, मुकेश मिश्रा, उमेश सिंह एवं इंद्रेश चौरसिया ने अतिथियों का स्वागत किया। 
  संस्था के महामंत्री श्री बी. पी मिश्रा ने कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन किया और कार्यक्रम के अंत में संस्था के उपाध्यक्ष पं. कमलाशंकर मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया।