वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से राइजिंग स्टार विनोद यादव को मिली फिल्म 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से राइजिंग स्टार विनोद यादव को मिली फिल्म 

 वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से राइजिंग स्टार विनोद यादव को मिली फिल्म 

* भोजपुरिया रिपोर्टर

          भोजपुरी इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार विनोद यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कम समय में ही विनोद ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है। विनोद यादव ने अपनी पहली ही भोजपुरी फिल्म 'गुंडा' में अपने बेहतरीन अभिनय से सबको चौंका दिया था। अब खबर है कि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी म्युजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से एक फिल्म का ऑफर भी मिल गया है।

      अभिनेता विनोद यादव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी फिल्म में नजर आने वाले है। उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री बहुत ही मंजी हुई कलाकार साथ देंगी। फिल्म की शूटिंग अगस्त के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। 

   गौरतलब है अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बनी विनोद यादव की दो फिल्में कर्मपुत्र, बल और बलिदान के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने खरीदें है। जिसमें विनोद का अभिनय वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को इतना पसंद आया कि उन्होंने अभिनेता को फिल्म का ऑफर दे दिया और विनोद ने तुरंत ही हां भी कर दी है। फिलहाल  फिल्म की कहानी पर काम किया जा रहा है। जल्द ही फिल्म का नाम और अन्य कलाकारों के नाम की घोषणा की जाएगी।

       आपको बता दें कि विनोद यादव की कर्मपुत्र का निर्देशन इकबाल बक्श ने किया है, वहीं बल और बलिदान को आनंद डी. घटराज ने डायरेक्ट किया है। इन दोनों ही फिल्मों का फर्स्ट लुक और ट्रेलर जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा।  

    फिल्म  ‘बल और बलिदान’ देशभक्ति से ओत प्रोत फिल्म है, वहीं इकबाल बख्स की ‘कर्मपुत्र’ एक्शन और रोमांस के जबरदस्त  डोज़ के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगी। 

    विनोद यादव सितंबर महीने से कई अन्य भोजपुरी फिल्में, बॉलीवुड की फिल्म और वेब सीरीज भी  करने जा रहे हैं।