सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की 9 फरवरी को  थियेटरों में आएगी "प्रेम की पुजारन"

सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की 9 फरवरी को  थियेटरों में आएगी "प्रेम की पुजारन"

सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की 9 फरवरी को  थियेटरों में आएगी "प्रेम की पुजारन"

- नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण है फिल्म "प्रेम की पुजारन" : खेसारीलाल यादव


* भोजपुरिया रिपोर्टर

    पटना  : समरशी फिल्म्स मीडिया एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर से बनी भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, यामिनी सिंह व रक्षा गुप्ता स्टारर फिल्म "प्रेम की पुजारन" 9 फरवरी को रिलीज होगी। यह जानकारी पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव ने दी।
  खेसारीलाल यादव ने कहा कि हमारी यह फिल्म युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है, या यूं कहे कि नई पीढ़ी के लिए यह फिल्म ख़ास है जो जेनरेशन गैप की कहानी पर आधारित है। फिल्म में हमने दिखाया है कि कोई भी नशा हद से ज्यादा सही नहीं होता है। नशे से शरीर को नुकसान ही होता है।
   खेसारीलाल यादव ने फिल्म "प्रेम की पुजारन"  को खूब प्यार और आशीर्वाद देने का आग्रह किया और कहा कि यह फिल्म बेहद मनोरंजक है. हमने इसकी शूटिंग 6 महीने पहले गोरखपुर में की थी, जो अब रिलीज को तैयार है. मैं दर्शकों से आग्रह करूँगा कि वे इस फिल्म को अपने परिवार दोस्त के साथ मिलकर सिनेमाघरों में जाकर देखें.    
  निर्माता समर राज ने बताया कि फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है साथ ही इस में थोड़ा सा रोमांस का भी तड़का डाला गया है जो भोजपुरिया दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा। लंबे अरसे बाद खेसारीलाल यादव की फिल्म आ रही है तो हमारी फिल्म को बहुत ज्यादा सपोर्ट करें।
   . फिल्म "प्रेम की पुजारन" में खेसारीलाल यादव, यामिनी सिंह और रक्षा गुप्ता के साथ रोमांस करते नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता समर राज हैं और निर्देशक पकंज सिन्हा हैं। गीतकार और संगीतकार हैं कृष्णा बेदर्दी । कथा, पटकथा और संवाद मनोज के कुशवाहा का है। फिल्म में खेसारीलाल यादव, यामिनी सिंह, रक्षा गुप्ता,एम एम  ऋषि, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, अजय सिन्हा मिंटो, महेश आचार्य, पप्पू यादव और रिंकू यादव मुख्य भूमिका में हैं। इसके डीओपी आर आर प्रिंस, पीआरओ रंजन सिन्हा, नृत्य कानू मुखर्जी, रामदेवन का मारधाड़ दिलीप यादव और वेशभूषा विद्या - विष्णु की है।