संस्था साहित्य सागर मंच  का हुआ शानदार कवि सम्मेलन 

संस्था साहित्य सागर मंच  का हुआ शानदार कवि सम्मेलन 

हिंदी दिवस अंतर्गत ....

संस्था साहित्य सागर मंच  का हुआ शानदार कवि सम्मेलन 

* संवाददाता

       मुंबई :  साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक राष्ट्रीय संस्था साहित्य सागर मंच ,जयपुर, राजस्थान के तत्वाधान में ऑनलाइन वर्चुअल ब्रॉडकास्ट के माध्यम से हिंदी दिवस के अंतर्गत भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन संस्थापक डॉ. शिवदत्त शर्मा ने किया।

   कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कुसुम सिंह अविचल ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में ओज कवि रामरतन यादव उपस्थित थे। आमंत्रित कवियों में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई से कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप, मध्य प्रदेश से उमाकांत त्रिपाठी का समावेश था। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने हिंदी दिवस पर खूबसूरत रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    मंच का संचालन करती हुई कवियत्री मंजू अग्निहोत्री ने भी खूब वाहवाही लूटी। अंत में संस्थापक डॉ. शिवदत्त शर्मा ने उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं फेसबुक से जुड़कर श्रवण कर रहे देश के नामचीन साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।