आज़ादी का अमृत महोत्सव : गोरेगांव में तिरंगा विद्युत पोल का लोकार्पण

आज़ादी का अमृत महोत्सव : गोरेगांव में तिरंगा विद्युत पोल का लोकार्पण

आज़ादी का अमृत महोत्सव : गोरेगांव में तिरंगा विद्युत पोल का लोकार्पण

*संवाददाता


       गोरेगांव :  आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत  हर घर तिरंगा ,घर-घर तिरंगा अभियान  जहां पूरे जोश के साथ संपूर्ण भारतवर्ष के नागरिकों में देशप्रेम का अद्भुत उत्साह जगा रहा है वहीं इस हर घर तिरंगा अभियान के दौरान कुछ ऐसा भी अचानक देखने सुनने को मिल रहा है जिससे हर भारतीय का सीना गर्व से और चौड़ा हो जा रहा है।

    बड़ी इमारतों , टॉवरों के अलावा चालों और झोपड़ानिवासी नागरिकों तक तिरंगा ध्वज पहुंचाने का  कार्यकर्ता प्रयास कर रहे हैं, वहीं कहीं ऐसा भी प्रयास हो रहा है जो विश्वास दिला देता है की हर घर तिरंगा अभियान अवश्य ही एक इतिहास बनेगा। इसी कड़ी में गोरेगांव में हुआ ये अनूठा प्रयास शहर में सभी का ध्यानाकर्षित कर रहा है।

      गोरेगाँव ,एस. व्ही. रोड पर स्थित सद्ग़ुरु होटल जंक्शन पर तिरंगा विद्युत् पोल इस अनूठे प्रयास का जीवंत उदाहरण है। यहां प्रभाग समिति अध्यक्ष व पूर्व नगरसेवक श्री हर्ष भार्गव पटेल के प्रयत्नों से यह भव्य और आकर्षक तिरंगा विद्युत पोल बिठाया गया है जो शहर में चर्चा का विषय और आकर्षण का केंद्र बन गया है।

 इस तिरंगा विद्युत पोल का उद्घाटन
श्री विनायकजी दाते (मा.भाग संघचालक ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ), श्रीमान रामचंद्रजी रामुका (कोंकण प्रांत मंत्री ,विश्व हिन्दू परिषद ), स्थानीय भाजपा विधायक श्रीमती विद्या ठाकुर , श्री जयप्रकाश ठाकुर (उपाध्यक्ष - भाजपा महाराष्ट्र) एवम् श्री शंकर सोलंकी की उपस्थिति में किया गया। 

    इस ऐतिहासिक अवसर पर भारी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के  कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।