मालाड में जलतरण तलाव का सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने किया लोकार्पण ....

मालाड में जलतरण तलाव का सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने किया लोकार्पण ....

मालाड में जलतरण तलाव का सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने किया लोकार्पण ....

     * अमित मिश्रा 

    मालाड : यहां की पुर्व नगरसेविका जया सतनाम तिवाना के विशेष प्रयासों तथा मुंबई महानगर पालिका निधि से अत्यंत आधुनिक और आकर्षक जलतरण तलाव का मालाड में निर्माण किया गया है।

   इस  जलतरण तलाव का लोकार्पण उतर मुंबई के लोकप्रिय सांसद श्री गोपाल शेट्टी जी ने फीता काटकर किया और नागरिकों की सुविधा के लिए समर्पित कर दिया।

    मालाड  पश्चिम के चाचा नेहरू मैदान परिसर मामलेतदार वाडी, मेन रोड मालाड पश्चिम में निर्मित इस तलाव के लोकार्पण समारोह में सांसद श्री गोपाल शेट्टी के साथ
भाजपा मुंबई के सचिव युनुस खान , गंगाराम जमनानी, सुरेश रावल , सुनील कोली ,गणेश खणकर , दिलिप पंडित , प्रतिभा गिरकर  तथा नरेन्द्र राठौड़ विशेष रूप से  उपस्थित थे।