"चंद्रयान 3"  की ऐतिहासिक सफलता पर  विधायक मनीषाताई चौधरी के कार्यालय पर जश्न...

"चंद्रयान 3"  की ऐतिहासिक सफलता पर  विधायक मनीषाताई चौधरी के कार्यालय पर जश्न...

"चंद्रयान 3"  की ऐतिहासिक सफलता पर  विधायक मनीषाताई चौधरी के कार्यालय पर जश्न...

_ भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोषों के साथ लहराया गया तिरंगा
 _ खुशी से झूमे लोग, बांटी गई मिठाई

* अमित मिश्रा

      बोरीवली : सारे जहां से अच्छा... हमारे महान भारत देश के लिए आज का दिन बहुत ही गौरवशाली और ऐतिहासिक रहा है । भारत के अंतरिक्ष यान "चंद्रयान 3" ने इसरो की योजनानुसार बिना किसी व्यवधान के जैसे ही चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की, पूरा देश मारे खुशी के झूम उठा । करोड़ों भारतीयों का सिर फख्र से ऊंचा हो गया और होंठों से बस एक ही देशप्रेम से लबरेज जयघोष गूंजा " भारत माता की जय...जय हिंद.... वंदे मातरम...।

    चंद्रयान 3 की चांद पर पहुंचने की खुशी पूरे देश भर के नागरिकों को थी और सभी लोग अत्यंत उत्साह से इस ऐतिहासिक सफलता को किसी भव्य उत्सव की भांति मना भी रहे थे। उसी क्रम में मुंबई के दहिसर विधानसभा की तेजतर्रार विधायक मनीषाताई चौधरी के बोरीवली स्थित कार्यालय पर भी जश्न का माहौल देखा गया।

   दहिसर भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी विधायक मनीषाताई चौधरी के नेतृत्व में चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग का बड़े उत्साह से जश्न मनाया। हाथों में तिरंगा थामकर लहराते इन भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। बैंड बाजे की धुन पर थिरककर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने बेपनाह उत्साह को प्रदर्शित किया। सबके खिले हुए चेहरों पर इसरो के वैज्ञानिकों के प्रति कृतज्ञता का दर्शन स्पष्ट झलक रहा था। सभी ने एकदूसरे को मिठाई खिलाकर तथा नागरिकों में बांटकर प्रसन्नता के इन क्षणों को किसी पर्व में तब्दील कर दिया था।

   इस अवसर पर दहिसर की विधायक मनीषा ताई चौधरी के अलावा दहिसर मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व नगरसेवक हरीश छेड़ा, पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल, तैमूरस कोलाह, हेमंत पाटिल, शशिकांत कदम, राजन वोरा, दीपक वोरा, वृषाली बागवे, दीपा पाटिल,  विनोद शास्त्री , अश्विनी जोशी,स्वाती बेन कोराडिया, विभावरी शिंदे, वैशाली ठाकुर, रघु पुजारी तथा केतन कल्याणी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता तथा नागरिक उपस्थित थे।