LONDON में भारतीय महिला हॉकी टीम से डॉ. मंजू लोढ़ा ने की मुलाकात

LONDON में भारतीय महिला हॉकी टीम से डॉ. मंजू लोढ़ा ने की मुलाकात

LONDON में भारतीय महिला हॉकी टीम से डॉ. मंजू लोढ़ा ने की मुलाकात

* संवाददाता

 लंदन/ मुंबई : मुम्बई की प्रसिद्ध समाजसेविका एवं कवयित्री डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने लंदन में भारतीय महिला हॉकी टीम से मुलाकात कर उनकी हौंसला आफजाई करते हुए अपनी शुभकामनायें दीं। बता दें कि लंदन में इंडिया हाई कमीशन द्वारा इंडिया हाउस में भारतीय महिला हॉकी टीम के सम्मान में आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम के दौरान डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा को भी आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में श्रीमती मंजू लोढ़ा पहुंची और वहां देश के लिए हॉकी खेलने वाली  खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाया तथा उनका हौंसला बढ़ाया। 
  उल्लेखनीय है कि डॉ. मंजू लोढ़ा, लंबे  समय से समाजसेवा एवं साहित्य सेवा सहित अनेक जन हितैषी गतिविधियों में अपनी सहभागिता दर्ज कराती रही हैं।