'लोकतंत्र की अनिवार्यता,विकास मंत्र लोकतंत्र' व्याख्यान आयोजन में पहुंचे सांसद गोपाल शेट्टी

'लोकतंत्र की अनिवार्यता,विकास मंत्र लोकतंत्र' व्याख्यान आयोजन में पहुंचे सांसद गोपाल शेट्टी

'लोकतंत्र की अनिवार्यता,विकास मंत्र  लोकतंत्र' व्याख्यान आयोजन में पहुंचे सांसद गोपाल शेट्टी


* अमित मिश्रा


     मुंबई : मुंबई भारतीय जनता पार्टी द्वारा "1975 आपातकाल :  लोकतंत्र की अनिवार्यता , विकास मंत्र लोकतंत्र" विषय को लेकर व्याखान माला का आयोजन किया गया। बांद्रा स्थित रंग शारदा हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से शिरकत की।

   इस कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय पर्यावरण व रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने उपरोक्त विषय पर विचार रखते हुए सभी को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई भाजपा के अध्यक्ष एड.  आशीष शेलार ने की। 

  कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, महाराष्ट्र विधान परिषद के गट नेता विधायक प्रवीण दरेकर तथा विधायक अतुल भातखलकर सहित अन्य सभी भाजपा विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।