मुंबई कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

मुंबई कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

मुंबई कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

* संवाददाता

       मुंबई :  मुंबई कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा के नेतृत्व में कल सेवादल प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ जिला अध्यक्षों का नियुक्ति पत्र, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष श्री भाई जगताप तथा  मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री चरण सिंह सप्रा की उपस्थिति में वितरण किया गया।

       इस मौके पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष श्री भाई जगताप ने कहा कि मुंबई प्रदेश सेवादल आज बरसों बाद मुंबई के कोने कोने में सतीश मनचंदा के नेतृत्व में नजर आ रहा है । इसका संगठन मुंबई के हर वार्ड तक खड़ा हुआ , जिसके लिए हम सतीश मनचंदा को बधाई देते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि 40 वर्षों के अपने राजनीतिक सफर के दौरान आज सेवा दल का जो संगठन मुंबई में दिख रहा है ,मैं पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि ऐसा संगठन कांग्रेस का पूरे हिंदुस्तान में नहीं नजर आएगा।

   इस मौके पर चरण सिंह सप्रा ने कहा कि सतीश मनचंदा एक पार्टी के लॉयल वफादार सिपाही हैं, इन्हें जो भी जिम्मेवारी पार्टी ने दी, उन्होंने बखूबी ईमानदारी से निभाया । आज सेवादल का संगठन मुंबई के हर वार्ड तक खड़ा करने में सतीश मनचंदा का योगदान कांग्रेस के एक एक सिपाही नहीं भूलेंगे । सतीश मनचंदा के कंधे से कंधा मिलाकर मुंबई कांग्रेस खड़ी है। इस मौके पर भाई जगताप व चरण सिंह सप्रा के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।

   नियुक्ति पत्र पाने वालों में श्याम ठक्कर, धनंजय तिवारी, एचके विश्वकर्मा, जसवंत सिंह, धर्मित राजेश मेवाती, राम सेवक यादव, विनोद गुप्ता ,रमेश रपेली, नवीन कुमार सिलवंत ,आनंद चौहान ,रमेश विश्वकर्मा ,कमला प्रसाद यादव, रेखा थॉमर ,एमआर देवयानी, एमआर केसर शेख, कुंदा कप्रेकर, जाहिदा खान ,एमआर सुलोचना नियति ओबान जाक्यूला, कुरेशी सरफराज सैयद को नियुक्ति पत्र दिया गया।  

   इस मौके पर मुंबई महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अनीशा बागूल, मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष जियाउर रहमान वाहिदी, मुंबई कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भूषण पाटील, मुंबई प्रदेश के सभी बेसिक जिला अध्यक्ष हुकुम राज मेहता ,क्लाइव डाइस ,कालू बुधेलिया, बब्बू खान, जगदीश अमीन , मुकीम शेख व छोटेलाल पाल के साथ-साथ भारी संख्या में सेवादल के पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे।