मनपा स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक राजकुमार आर. मौर्य का भव्य सम्मान समारोह

मनपा स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक राजकुमार आर. मौर्य का भव्य सम्मान समारोह

मनपा स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक राजकुमार आर. मौर्य का भव्य सम्मान समारोह

* संवाददाता

             मुंबई :  बृहन्मुंबई महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत राजकुमार आर मौर्य स्वच्छता निरीक्षक के रूप में मुंबई के कई वार्डों में सेवा दीं हैं। एफ उत्तर विभाग से एच पश्चिम विभाग में कार्य करने के पश्चात वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के रूप में वे कस्तूरबा रुग्णालय,आर्थर रोड मुंबई में पदासीन थे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका में अपनी सर्विस पूरी करते हुए 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसीलिए उनके सहकर्मियों एवम् साथियों ने उनके सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया।
सम्मान मूर्ति राजकुमार आर. मौर्य मूलतः मड़ियाहूं तहसील ,जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।उन्होंने महाराष्ट्र की धरती पर संघर्ष करने के पश्चात एक उच्च मुकाम हासिल किया।

      उनके सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता वैद्यकीय अधीक्षक ,कस्तूरबा हॉस्पिटल श्री चंद्रकांत पवार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डॉक्टर इंगले, उप कार्यकारी आरोग्य अधिकारी डॉ. प्रमोद अष्टेकर,सहायक अभियंता विनायक राव, मुख्य वैद्यकीय अधिकारी डॉ. श्रीमती बोरकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    विशेष अतिथियों में महादेव प्रसाद मौर्य, अमित कुमार मौर्य सेवानिवृत्त सहायक अभियंता, रविंद्र कुमार मौर्य सहायक अभियंता जल खाता, महेंद्र कुमार मौर्य, अखिलेश मौर्य, डॉक्टर अंकिता मौर्य एवं श्रीमती ईशा देवी मौर्य उपस्थित थे।

     विनय शर्मा दीप ने बताया कि उनके सेवानिवृत्त होने पर उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र में ख्याति प्राप्त समाज सेवक मुंबई महानगरपालिका के सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी सभी ने श्री मौर्य जी को सम्मानित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।