विधायक मनीषाताई चौधरी की निधि से वार्ड 2 में सड़क निर्माण का भूमिपूजन

विधायक मनीषाताई चौधरी की निधि से वार्ड 2 में सड़क निर्माण का भूमिपूजन

विधायक मनीषाताई चौधरी की निधि से वार्ड 2 में सड़क निर्माण का भूमिपूजन 

* अमित मिश्रा

    दहिसर : दहिसर के वार्ड क्रमांक 2 स्थित मनन बिल्डिंग से संस्कृति बिल्डिंग तक (लिंक रोड) दहिसर की भाजपा विधायक मनीषाताई चौधरी की विधायक निधी तथा इस वार्ड के पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा के प्रयास से नई संपर्क सड़क निर्माण का निर्माण किया जा रहा है।

   इस जनहित के महत्वपूर्ण कार्य की शुरुवात के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। यहां विधायक मनीषा ताई चौधरी के कर कमलों से भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ।

   इस मौके पर भाजपा महासचिव अजय गावंडे, प्रख्यात समाजसेविका एड. सूचि यादव,महिला मोर्चा की अध्यक्षा वृशाली बागवे,भक्ति सिंह, गीता भोईर , विवेक सेठ तथा भारती दवे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवम् स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।