दहिसर की विधायक मनीषाताई चौधरी  "जीवन गौरव सम्मान" से सम्मानित हुईं ....

दहिसर की विधायक मनीषाताई चौधरी  "जीवन गौरव सम्मान" से सम्मानित हुईं ....

 दहिसर की विधायक मनीषाताई चौधरी  "जीवन गौरव सम्मान" से सम्मानित हुईं ....

_स्व. माधुरी दत्ताराम घुगे स्मृति गौरव अवॉर्ड समारोह का शानदार आयोजन हुआ

*अमित मिश्रा


     मुंबई : भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा स्व. माधुरी दत्ताराम घुगे स्मृति गौरव अवॉर्ड समारोह का शानदार आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवॉर्ड समारोह में दहिसर की लोकप्रिय भाजपा विधायक मनीषाताई चौधरी को  "जीवन गौरव सम्मान" देकर सम्मानित किया गया।

       इसी अवसर पर वरिष्ठ संगीतकार श्री.  अशोक पत्की को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार मिलने के कारण सम्मानित किया गया।

   आयोजन में जीवन गौरव पुरस्कार के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार दत्ताराम घुगे की पुस्तक बाइस्कोप विमोचन भी हुआ।

   इस भव्य आयोजन में विधायक मनीषाताई चौधरी , अशोक पत्की, पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा, महिला मोर्चा की वृशाली बागवे, दीपा पाटिल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।