भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गणेश खणकर के जन्मदिन पर राजनीति, मीडिया और कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों का लगा तांता

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गणेश खणकर के जन्मदिन पर राजनीति, मीडिया और कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों का लगा तांता

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गणेश खणकर के जन्मदिन पर राजनीति, मीडिया और कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों का लगा तांता

_ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर मनाया अपने लाड़ले नेता श्री खणकर का जन्मदिन
_ इस परम स्नेह से अभिभूत हुए भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता गणेश खणकर
_ जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंजता रहा भाजपा कांदिवली का कार्यालय

* विशेष संवाददाता


    कांदिवली : भाजपा उत्तर मुंबई जिला के अध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता और कार्यकारिणी सदस्य गणेश खणकर के जन्मदिन पर 13 मई को उत्तर मुंबई सहित मुंबई भर के विभिन्न क्षेत्रों से आए राजनीति के धुरंधरों, मीडिया जगत के दिग्गजों और कॉरपोरेट सेक्टर की हस्तियों का जमावड़ा रहा।

    इन सभी के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष श्री खणकर ने बेहद सादगी, सलीके और सम्मान के साथ अपना जन्मदिन मनाया। वे अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के बीच ही रहना चाहते थे इसीलिए महाराष्ट्र के अपने गृह जिले में निर्मित भव्य मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराने के बाद तुरंत मुंबई लौट आए थे।

  जिलाध्यक्ष श्री खणकर के जन्मदिन के अवसर पर कांदिवली वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, जिला प्रसिद्धि प्रमुख नीलाबेन सोनी, वरिष्ठ पत्रकार तथा न्यूज पोर्टल  pen-n-lens  के एडिटर- इन-चीफ अमित मिश्रा....

.....उत्तर मुंबई भाजपा आईटी सेल संयोजक सुनील कदम....

....दहिसर आईटी सेल संयोजक अजिंक्य ठाकुर...

..कांदिवली पूर्व के आईटी सेल अध्यक्ष वंदन माहेश्वरी, वरिष्ठ पदाधिकारी विलास शिंदे, दिनेश यादव तथा केतन गोहिल सहित  अनेक प्रमुख पदाधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।