डॉ. मंजू लोढ़ा को मिला "टायकून ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2023"

डॉ. मंजू लोढ़ा को मिला "टायकून ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2023"

डॉ. मंजू लोढ़ा को मिला "टायकून ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2023"

* संवाददाता

       मुंबई :  देश की ख्यातनाम प्रतिष्ठित साहित्यकार तथा लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ. मंजू लोढ़ा को "टायकून ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2023"प्रदान किया गया। टायकून ग्लोबल मैगजीन द्वारा इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो का आयोजन डीएन नगर अंधेरी पश्चिम स्थित कॉलोनियल सभागृह में किया गया था।

     कार्यक्रम के आयोजक श्याम सिंघानिया और संदीप जैन ने सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्र में डॉ. मंजू लोढ़ा द्वारा की जा रही सेवाओं को याद करते हुए कहा कि उनकी तमाम उपलब्धियों और समाज के प्रति समर्पित भावना को देखते हुए उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

   डॉ. मंजू लोढ़ा ने पुरस्कार के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पुरस्कार से उनकी साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं को बल मिला है।