नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने आयोजित किया भव्य कवि सम्मेलन

नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने आयोजित किया भव्य कवि सम्मेलन

नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने आयोजित किया भव्य कवि सम्मेलन

* संवाददाता

        मुंबई : साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार दिनांक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी एवं सह संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही के संयोजन में हुआ।

   राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कवि सम्मेलन का उत्कृष्ट संचालन कवियत्री एवं संस्था की पदाधिकारी सीमा नयन ने किया।कवि सम्मेलन की अध्यक्षता मुंबई के वरिष्ठ ग़ज़लकार प्रमोद कुमार कुश तन्हा ने की।

  उपस्थित साहित्यकारों में सिरोही राजस्थान से दिलीप वर्मा मीर,भोपाल मध्य प्रदेश से कवियत्री मनस्वी अपर्णा पात्रीकर की उपस्थिति रही।

  शनिवार को एकल काव्य पाठ के रूप में कल्याण,मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार मदन कुमार उपाध्याय की सराहनीय उपस्थिति रही। विगत रविवार को दिल्ली से रमा शर्मा शारदा, जयपुर राजस्थान से मणि माला शर्मा मणि, अल्मोड़ा उत्तराखंड से सुमित जोशी राइटर एवं मुंगेर बिहार से संपदा ठाकुर की विशेष उपस्थिति ने पटल पर चार चांद लगा दिया। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने वर्तमान हालात पर एवं संस्कार और प्रेम के इर्द-गिर्द अपनी रचनाओं,कविताओं एवं गजलों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  अंत में संस्था द्वारा उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र दिया गया तथा सीमा नयन ने सभी का आभार व्यक्त किया।