नए वर्ष 2023 में सोने की कीमतों में आएगा उछाल - एंजल वन

नए वर्ष 2023 में सोने की कीमतों में आएगा उछाल - एंजल वन

 नए वर्ष 2023 में सोने की कीमतों में आएगा उछाल !  - एंजल वन

~ बढ़ सकतीं हैं सोने की कीमतें !

* बिज़नेस रिपोर्टर

       मुंबई , 1 जनवरी : इस वर्ष सोने की कीमतें 58000 रुपये तक बढ़ सकतीं हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2023 में इसके 2100 डॉलर/औंस का होने की संभावना एंजल वन लिमिटेड के नॉन एग्री कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च एवीपी श्री प्रथमेश माल्या ने जताई है।

    सोना खरीदने वाले निवेशकों के लिए संचयन का स्तर प्रति 10 ग्राम के लिए 48,000-50,000 रुपये के बीच रह सकता है। कीमतों में बढोतरी के बीच आवेश में आकर खरीदारी करने की बजाए रणनीति के तौर पर हम प्रत्येक गिरावट पर निवेशकों को इसे जमा करने की सलाह देते हैं। 

  डॉलर ऐतिहासिक रूप से जिसों की कीमतों में उतार और चढ़ाव के केंद्रबिंदु में रहा है। पिछले कई दशकों से डॉलर की मजबूती और जिंसों के बीच सह-संबंध और इसका उलटा होना आम बात रही है। हालांकि, लगभग दो वर्षों के लिए सीधे मजबूत होने के बाद, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (डीएक्सवाई) ने हाल ही में वास्तविक और अपेक्षित दोनों दर अंतरों के निरंतर विस्तार के बावजूद भारी गिरावट देखी है। 2023 में, यदि डॉलर में गिरावट जारी रहती है, तो हम कमजोर डॉलर और बढ़ती वस्तुओं की कीमतों के बीच विपरीत संबंधों को देखेंगे और इस संबंध का सीधा और सर्वाधिक फायदा गोल्ड और सिल्वर को होगा।

   कुल मिलाकर, वर्ष 2022 उतार-चढ़ाव भरा रहा है क्योंकि हममें से कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकताथा कि क्या आने वाला है। हालांकि, बड़े बाजारों में मंदी की संभावना 2022 में इक्विटी और कॉरपोरेट बॉन्ड के खराब प्रदर्शन को 2023 में भी जारी रख सकते हैं। दूसरी ओर, गोल्ड या सोना सुरक्षा प्रदान कर सकता है क्योंकि यह आम तौर पर मंदी के दौरान अच्छा प्रदर्शन करता है। पिछली सात मंदी में से पांच में इसने सकारात्मक रिटर्न दिया है। इसलिए, हम उम्मीद करते हैं कि सोना 2023 में दहाई अंकों के रिटर्न के साथ प्रदर्शन करेगा।