मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पहुंचे

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पहुंचे

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पहुंचे

*  नागपुर ब्यूरो


      नागपुर : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ जी शिंदे एवम् उप-मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र जी फड़वनीस ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति मंदिर जाकर अभिवादन किया और द्वितीय सर संघ चालक रहे श्री गोलवलकर गुरुजी की समाधि स्थल पर भी जाकर शीश झुकाया।

    मुख्यमंत्री श्री एकनाथजी शिंदे के साथ उप-मुख्यमंत्री श्री फड़वनीस आज प्रातः ही नागपुर के रेशीमबाग में केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति मंदिर और  गोलवलकर गुरुजी की समाधि स्थल पर पहुंचे थे।

   दोनों ने वहां उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
       डॉ.हेडगेवार स्मृती स्मारक समिती ने मुख्यमंत्री व उप-मुख्य मंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया।