पवन सिंह का 'ले जात बाड़ू देवघर' ने पहले ही दिन 2.5 मिलियन  व्यूज किया पार  !

पवन सिंह का 'ले जात बाड़ू देवघर' ने पहले ही दिन 2.5 मिलियन  व्यूज किया पार  !
पवन सिंह का 'ले जात बाड़ू देवघर' ने पहले ही दिन 2.5 मिलियन  व्यूज किया पार  !
* भोजपुरिया रिपोर्टर

   बॉलीवुड और भोजपुरी म्युजिक इंडस्ट्री में अपनी सिंगिंग का लोहा मनवा चुके पावर स्टार पवन सिंह ने सावन स्पेशल के अपने नए गाने से भी धमाल मचा दिया है। पवन सिंह का नया गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' सावन की पहली सोमवारी से 24 घंटे पहले रिलीज हुआ और पहले ही दिन इस गाने को रिकॉर्ड 2.5 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल गया है। इस तरह पवन सिंह के गाने ने बाबा बैद्यनाथ की भक्ति में भी अपने गाने की लोकप्रियता की लकीर ऊंची खींच दी है।  यह गाना खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

    वेब म्युजिक से रिलीज हुआ पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना 'ले जात बाड़ू देवघर'  यूट्यूब पर नम्बर 3 पर ट्रेंड कर रहा है। इस साल अब तक कई सावन स्पेशल गाने आये हैं, जो बाबा भोलेनाथ को लेकर गाये गए हैं। लेकिन कोई भी गाना अभी तक टॉप ट्रेंड में शामिल नहीं हो सका था। पवन के गाने ने यह कमाल कर दिखाया और रिलीज के महज कुछ ही घण्टों में पवन का यह गाना मिलियन क्लब में शामिल हो गया। आपको बता दें कि गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' में पवन सिंह के साथ साथ शिल्पी राज का स्वर भी सराहनीय है।

    पवन सिंह के साथ गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' के म्युजिक वीडियो में आकांक्षा दुबे नज़र आ रही हैं। लिरिक्स विजय चौहान का और इसमें म्युजिक आर्या शर्मा का है। इसके वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफर हैं बॉबी जक्शन । पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। पवन सिंह का यह गाना देवघर में बाबा के द्वार जा रहे हर कांवरिया को समर्पित है।