शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शक्ति का विकास भी आवश्यक – राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी

शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शक्ति का विकास भी आवश्यक – राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी

राज्यपाल ने किया 10 वीं के टॉपर्स का सम्मान .....

शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शक्ति का विकास भी आवश्यक – राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी

   * संवाददाता

                 मुंबई : शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शक्ति का विकास भी आवश्यक है। मन के साथ-साथ तन को भी मजबूत बनाएं। मालाबार हिल स्थित राजभवन में आयोजित प्रतिभा सम्मान में बोलते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने उपरोक्त बातें कहीं।

      राज्यपाल के हाथों दसवीं की परीक्षा में टॉप अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। साथ ही राज्यपाल ने संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल्स को भी सम्मानित किया।

     राज्यपाल द्वारा सम्मान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों में राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित डिवाइन प्रोविडेंस हाई स्कूल, नालासोपारा पूर्व के विद्यार्थी शिवांग विंध्यासिन शुक्ला (93 प्रतिशत) तथा मदर मैरीज इंग्लिश हाई स्कूल नालासोपारा पश्चिम की विद्यार्थी आकांक्षा मनोज तिवारी (93.8 )प्रतिशत का समावेश रहा।

    राज्यपाल महोदय ने मदर मैरीज इंग्लिश हाई स्कूल के प्रिंसिपल ग्रेटा मार्टिस तथा डिवाइन प्रोविडेंस हाई स्कूल की प्रिंसिपल रेनू गुप्ता को भी सम्मानित किया।

      राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने सम्मान प्राप्त दोनों विद्यार्थियों तथा दोनों प्रिंसिपल्स को बधाई दी है।