सांसद गोपाल शेट्टी के प्रयासों से पुरातत्व विभाग ने आवश्यक निर्माण कार्य कर बदल दी कान्हेरी गुफाओं की किस्मत

सांसद गोपाल शेट्टी के प्रयासों से पुरातत्व विभाग ने आवश्यक निर्माण कार्य कर बदल दी कान्हेरी गुफाओं की किस्मत

सांसद गोपाल शेट्टी के प्रयासों से 
पुरातत्व विभाग ने आवश्यक निर्माण कार्य कर बदल दी कान्हेरी गुफाओं की किस्मत

_ आवश्यक जन सुविधाओं से लैश हुआ संपूर्ण गुफा परिसर

_सरकार के सांस्कृतिक विभाग द्वारा सांसद गोपाल शेट्टी से अन्य आवश्यक सुझाव की भी हुई मांग

* अमित मिश्रा


        बोरीवली (मुंबई) : संसद रत्न जैसा अत्यंत प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्राप्त कर संसद के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में नाम दर्ज कराते हुए इतिहास रच चुके उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी अपने लोकसभा क्षेत्र में स्थित पुरातत्व से जुड़े स्थानों के संरक्षण की दिशा में भी लगातार प्रयासरत रहे हैं। भरपूर विकास के विजन के साथ जद्दोजहद करने और उनके लगातार भगीरथ प्रयासों का नतीजा ही रहा कि बोरीवली संजय गांधी नेशनल पार्क के भीतर स्थित ऐतिहासिक कान्हेरी गुफाओं की किस्मत बदल गई ।

  भारत सरकार के पुरातत्व विभाग (एएसआई) द्वारा उनके लोकसभा क्षेत्र में बोरीवली पूर्व स्थित कान्हेरी गुफाओं और एलिफेंटा गुफाओं में 8 अत्यंत महत्वपूर्ण निर्माण काम पूर्ण कर लिए गए हैं। अब तक लगभग 4.10 करोड़ के खर्च द्वारा इन गुफाओं और आसपास के संपूर्ण परिसर को किस्मत बदल दी गई है।

  भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्री जी किशन रेड्डी ने सांसद गोपाल शेट्टी को पत्र भेजकर पुरातत्व विभाग द्वारा इन स्थानों पर किए गए कार्यों की जानकारी दी है। सांसद श्री शेट्टी को लिखे गए पत्र में जिन कार्यों को मार्च, 2023 तक पूर्ण किए जाने की बात कही गई है, उनमें कान्हेरी गुफाओं में विभिन्न जन सुविधाएं प्रदान करना, जी 20 के प्रतिनिधियों के विजिट के समय से पूर्व आधुनिक शौचालयों का निर्माण, एलीफेंटा केव्स नंबर एक में पर्यटकों के निकासी मार्ग का निर्माण, जल की टंकी का निर्माण, कंपाउंड वॉल का निर्माण, मुख्य द्वार के पास निर्माण कार्य तथा भूमिगत जल निकासी का पुनर्निर्माण कार्य जैसे महत्वपूर्ण कार्य इसमें शामिल हैं।

   पत्र के मुताबिक इन सभी कार्यों की लागत 4 करोड़,10 लाख,90 हजार 95 रुपए बताई गई है। सरकार के सांस्कृतिक विभाग द्वारा सांसद गोपाल शेट्टी से कुछ अन्य सुझाव भी मांगे गए हैं।

   सांसद श्री शेट्टी ने ऐतिहासिक और रचनात्मक कार्य के लिए केंद्रीय मंत्री श्री किशन रेड्डी के साथ-साथ भारत सरकार के पुरातत्व विभाग को भी धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।