भारत के प्रथम बायो गैस से संचालित " मृत पशु दहन भट्टी " का सांसद गोपाल शेट्टी ने किया लोकार्पण 

भारत के प्रथम बायो गैस से संचालित " मृत पशु दहन भट्टी " का सांसद गोपाल शेट्टी ने किया लोकार्पण 

भारत के प्रथम बायो गैस से संचालित "मृत पशु दहन भट्टी" का सांसद गोपाल शेट्टी ने किया लोकार्पण

_ हमारे प्यारे पालतू जानवरों के लिए सम्मानजनक और पर्यावरण अनुकूल अंतिम विश्राम स्थल

* अमित मिश्रा

      मालाड : भारत के प्रथम बायो गैस संचालित पशु इलेक्ट्रिक श्मशान भूमि ( दहन भट्टी )  का सांसद गोपाल शेट्टी ने उद्घाटन किया।

   पालतू जानवरों ( कुत्ते/ बिल्ली जैसे छोटे जानवरों) की मृत्यु के उपरांत उनके सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के मालाड पश्चिम में
यह भारत का पहला बायो गैस संचालित मृत पशु दहन  भट्टी का निर्माण किया गया है।

   हमारे प्यारे पालतू जानवरों के लिए एक सम्मानजनक और पर्यावरण-अनुकूल अंतिम विश्राम स्थल प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। 

   इसके उद्घाटन अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी, महानगरपालिका के डीएमसी संजोग कबरे,  सहायक आयुक्त पी/नॉर्थ किरण दिगावकर, मुंबई भाजपा सचिव  यूनुस खान, जिला महामंत्री बाबा सिंह और अन्य अधिकारी , कार्यकर्ता तथा पालतू पशु प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।