दहिसर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकारिणी बैठक को सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने किया संबोधित

दहिसर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकारिणी बैठक को सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने किया संबोधित

दहिसर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकारिणी बैठक को सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने किया संबोधित


* अमित मिश्रा

  दहिसर : भारतीय जनता पार्टी-  दहिसर द्वारा कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। फ्रेंड्स बैंक्वेट हॉल , दहिसर में हुई इस बैठक में उत्तर मुम्बई के सांसद श्री गोपाल शेट्टी विशेष रूप से उपस्थित हुए । 

  सांसद श्री शेट्टी ने इस अवसर पर  भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बूथ प्रमुखों को संबोधित करते हुए उनमें नई ऊर्जा व चेतना का संचार किया तथा जनहित के कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

   इस अवसर पर भाजपा की कार्यशैली व विश्वसनीयता से प्रभावित होकर अनेकों युवकों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। जिनका सभी ने तहे-दिल से स्वागत किया।

   बैठक में  उत्तर मुम्बई के भाजपा सांसद श्री गोपाल शेट्टी के अलावा जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, दहिसर की महिला विधायक मनीषाताई चौधरी , मुंबई उपाध्यक्ष प्रकाश दरेकर, श्रीकांत पांडे , जिला महामंत्री बाबा सिंह, पूर्व नगरसेवक विद्यार्थी सिंह, पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा , पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल व अन्य पूर्व नगरसेवकों सहित दहिसर विधानसभा भाजपा के सभी पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।