दहिसर में श्रीराम कथा के भव्य आयोजन में पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ....
दहिसर में श्रीराम कथा के भव्य आयोजन में पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ....
* अमित मिश्रा
दहिसर : सनातन फाउंडेशन, दहिसर के तत्वावधान में संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन दहिसर के तांबे स्कूल के पास, एस.के. मलिक मैदान पर किया गया है। यहां बने भव्य मंच के व्यासपीठ पर विराजे श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री उमाकान्तानन्द सरस्वती जी महाराज के श्री मुख से हजारों रामभक्त श्री रामकथा का श्रवण कर जीवन सार्थक कर रहे हैं।

इस रामकथा के भव्य और दिव्य
आयोजन में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद जनसेवक गोपाल शेट्टी ने भी उपस्थिति दर्ज कराई और श्री राम कथा का श्रवण किया। जनसेवक गोपाल शेट्टी ने इस अवसर पर आरती में भाग लिया तथा वहां उपस्थित राम भक्तों को संबोधित भी किया। आयोजन में श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री उमाकान्तानन्द सरस्वती जी महाराज जी ने जनसेवक गोपाल शेट्टी को सम्मानित किया।

सम्पूर्ण आयोजन और इसकी सफलता हेतु आयोजन समिति के
राजेश शुक्ला, शिवम मिश्रा, गितेश मिश्रा , देवेश तिवारी, जिग्नेश चौबे, प्रमोद दुबे तथा संजय मिश्रा सहित पूरी टीम विशेष और सराहनीय प्रयास कर रही है।
