एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल इंक ने एसोसिएशन ऑफ कार्डियक सर्जन्स-मुंबई के सहयोग से कंटीन्युइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) प्रोग्राम का किया संचालन 

एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल इंक ने एसोसिएशन ऑफ कार्डियक सर्जन्स-मुंबई के सहयोग से कंटीन्युइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) प्रोग्राम का किया संचालन 

एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल इंक ने एसोसिएशन ऑफ कार्डियक सर्जन्स-मुंबई के सहयोग से कंटीन्युइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) प्रोग्राम का किया संचालन 

 - रोबोटिक कार्डियक केयर के भविष्य पर डाली गई  रोशनी

o सीएमई ने दर्शाया कि किस तरह एसएसआईआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम रोबोटिक कार्डियक सर्जरी को नया आयाम दे रहा है
o एसएसआईआई मंत्रा, टेली-प्रॉक्टरिंग एवं टेलीसर्जरी के लिए भारत का पहला सीडीएससीओ-अनुमोदित सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम है, जो मुश्किल सर्जरी को भी सटीक और सुलभ बनाता है
o आधुनिक तकनीक के द्वारा मिनिमल इनवेसिव और सटीक प्रक्रिया को सुनिश्चित कर एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम कार्डियक सर्जिकल केयर के भविष्य को बदल रहा है
o रोबोटिक काडियक सीएमई में मुंबई से विश्वस्तरीय एवं विख्यात कार्डियक सर्जन इकट्ठा इुए, उन्होंने रोबोटिक-असिस्टेड कार्डियक सर्जरी में अपने अनुभवों को साझा किया, साथ ही कार्डियक सर्जरी में एसएआई मंत्रा रोबोटिक सिस्टम की बढ़ती भूमिका पर भी विचार रखे 

* हेल्थ डेस्क

        मुंबई : सर्जिकल इनोवेशन में क्रांतिकारी बदलाव लाने और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के प्रयासों को जारी रखते हुए भारत के पहले स्वदेश में विकसित सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम एसएसआईआई मंत्रा के निर्माता एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल इंक ने एसोसिएशन ऑफ कार्डियक सर्जन्स, मुंबई के सहयोग से आधुनिक कार्डियक सर्जिकल केयर पर रोबोटिक कंटीन्युइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) प्रोग्राम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान दर्शाया गया कि किस तरह भारत का स्वदेशी एसएसआईआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम रोबोटिक कार्डियक सर्जरी को नया आयाम दे रहा है।

रोबोटिक कार्डियक सीएमई प्रोग्राम में महाराष्ट्र एवं देश-विदेश से प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन, फिज़िशियन एवं चिकित्सा विशेषज्ञ इकट्ठा हुए।  उन्होंने इनोवेशन, सुलभता एवं स्वदेशी उत्कृष्टता के माध्यम से रोबोटिक कार्डियक सर्जरी के भविष्य को नया आयाम देने में एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल की उपलब्धियों पर रोशनी डाली। अपनी तरह के अनूठे रोबोटिक कार्डियक सीएमई प्रोग्राम ने अग्रणी कार्डियक सर्जनों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए मंच उपलब्ध कराया। जहां कार्डियक केयर में सर्जिकल रोबोटिक्स के प्रभाव को दर्शाया गया। 300 से अधिक कार्डियक सर्जनों, डॉक्टरों एवं चिकित्सा पेशेवरों ने आयोजन में हिस्सा लिया, तथा दुनिया के पहले आधुनिक तकनीक वाले सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम एसएसआईआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम के बढ़ते अडॉप्शन पर चर्चा की। अपनी सटीकता, अनुकूलनशीलता एवं लागत प्रभाविता के चलते एसएसआईआई मंत्रा भारत के हेल्थकेयर सिस्टम में आधुनिक टेक्नोलॉजी एंव सुलभता के बीच के अंतर को दूर कर रहा है।

रोबोटिक कार्डियक सीएमई में रोबोटिक कार्डियक सर्जरी के विश्वविख्यात लीडर्स एकजुट हुए। इनमें शामिल थे- डॉ टी स्लोआने, गाय, डायरेक्टर मिनिमली इनवेसिव एंड रोबोटिक कार्डियक सर्जरी, जॉर्जिया हार्ट इंस्टीट्यूट, यूएसए; डॉ विश्वास पास्कल श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ- एपीएसी, एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल; डॉ रित्विक राज भूयन, डायरेक्टर, कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली; डॉ शांतेश कौशिक, एमडी, कन्सलटेन्ट कार्डियो-थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जन, अपोलो हॉस्पिटल्स; डॉ अन्वय मुलय, डायरेक्टर, कार्डियक सर्जरी विभाग, सर एच.एन. रिलायन्स फाउन्डेशन हॉस्पिटल। 

इस अवसर पर जाने-माने डॉक्टर देवेन्द्र सक्सेना, प्रोफेसर ऑफ सर्जरी, डायरेक्टर, रोबोटिक एंड मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी, युनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिसिन, शिकागो, यूएसए ने कहा, ‘‘रोबोटिक कार्डियक सीएमई दर्शाता है कि किस तरह तकनीक, आपसी सहयोग एवं चिकित्सकीय उत्कृष्टता एक साथ मिलकर मरीज़ों की देखभाल में नए मानक निर्मित करते हैं। एसएसआईआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम सर्जनों को सटीकता के साथ सशक्त बनाता है। साथ ही सर्जरी की लागत को कम कर देश के हर कोने तक रोबोटिक सर्जरी के फायदे पहुंचाता है।’’

रोबोटिक सीएमई प्रोग्राम पर बात करते हुए डॉ सुधीर श्रीवास्तव, संस्थापक, चेयरमैन एवं सीईओ, एसएस इनोवेशन्स ने कहा, ‘‘एसएसआईआई मंत्रा भारत को आधुनिक चिकित्सा तकनीक में आत्मनिर्भर बनाने के देश के दृष्टिकोण को साकार करता है। भारत में डिज़ाइन एवं निर्मित किया गया, यह उपकरण बेहद प्रभावी एवं किफ़ायती सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम है जो लाखों लोगों के लिए विश्वस्तरीय रेबोटिक सर्जरी को सुलभ बना रहा है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि रोबोटिक सर्जरी कुछ ही लोगों तक सीमित न रहे, बल्कि यह लागत प्रभावी, सुलभ एवं प्रभावशाली बन जाए। हमारा मिशन रोबोटिक सर्जरी को किफ़ायती एवं सुलभ बनाना है। एसएसआईआई मंत्रा इनोवेशन के लिए भारत की भावना की अभिव्यक्ति करता है, स्वदेश में डिज़ाइन, विकसित और निर्मित किया गया यह सिस्टम देश-विदेश में स्वास्थ्य देखभाल की ज़रूरतों को पूरा करने में कारगर साबित हो रहा है।’’

रोबोटिक कार्डियक सीएमई प्रोग्राम ने सर्जरी में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने, रिकवरी में लगने वाले समय को कम करने तथा मिनिमल इनवेसिव कार्डियक प्रक्रियाओं को देश भर के अस्पतालों में पहुंचाने में रोबोटिक टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका पर ज़ोर दिया। इस प्रोग्राम ने सर्जनों को ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए मंच उपलब्ध कराया, जहां उन्हें स्वदेशी इनोवेशन को नियमित कार्डियक इलाज में इस्तेमाल के बारे में जानने का अवसर मिला। भारत में निर्मित एसएसआईआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम का उपयोग करते हुए पेश किए गए प्रेज़ेन्टेशन्स एवं केस अनुभव सत्र का आकर्षण केन्द्र बन गए। ये प्रेजे़न्टेशन उन कार्डियक सर्जनों द्वारा पेश किए गए जो देश-विदेश में रोबोटिक कार्डियक सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देने में अग्रणी रहे हैं।’’

डॉ हुसम बाल्खी, प्रोफेसर ऑफ सर्जरी एंड डायरेक्टर, रोबोटिक कार्डियक सर्जरी, युनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिसिन, यूएसए द्वारा आयोजित सत्र ने दर्शाया कि किस तरह एसएसआईआई  मंत्रा का सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम दुनिया भर में आधुनिक रोबोटिक कार्डियल सर्जरी को बढ़ावा देने में योगदान दे रहा है।

डॉ ललित आदित्य मलिक, चीफ़ सर्जन, डिपार्टमेन्ट ऑफ रोबोटिक एंड मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी, मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर ने एसएसआईआई मंत्रा रोबोटिक सिस्टम के उपयोग द्वारा सटीकता एवं अनुकूलनशीलता को दर्शाते हुए अपने क्लिनिकल/ सर्जिकल अनुभव को साझा किया। 

डॉ नितिन कुमार राजपूत, एसोसिएट डायरेक्टर- कार्डियक सर्जरी, मेदांता- द मेडिसिटी गुरूग्राम ने मंत्रा सिस्टम का उपयोग करने वाले भारत के पहले कार्डियक सर्जन बनने के अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने इस सिस्टम के कारण मरीज़ों को मिल रहे बदलावकारी प्रभाव पर भी अपने अनुभव साझा किए।  

डॉ रित्विक भूयन, डायरेक्टर, कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली ने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट से रूझान साझा किए, उन्होंने एसएसआईआई मंत्रा सर्जिकल सिस्टम के साथ रोबोटिक कार्डियक सर्जरी में आ रही सफलताओं और चुनौतियों पर रोशनी डाली। 

डॉ हरीश बादामी, सीनियर कन्सलटेन्ट सीटीवीएस, स्पेशलिस्ट एमआईसीएस, रोबोटिक्स, माल्ला, रेड्डी नारायणा मल्टीस्पेशलटी हॉस्पिटल, तेलंगाना सत्र के दौरान चिकित्सा संस्थानों में कार्डियक सर्जरी के लिए एसएसआई मंत्रा सिस्टम के बढ़ते अडॉप्शन पर रोशनी डाली गई। 

रोबोटिक कार्डियम सीएमई प्रोग्राम ने सर्जिकल सटीकता, मरीज़ों के परिणामों में सुधार लाने तथा मिनिमल इनवेसिव कार्डियक प्रक्रिया को देश-विदेश के अस्पतालों में सुलभ बनाने में रोबोटिक टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका को दर्शाया। इस प्रोग्राम ने क्लिनिकल लर्निंग, स्वदेशी इनोवेशन को बढ़ावा देने तथा रोबोटिक सर्जरी के अडॉप्शन को बढ़ाने में एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया। एसएसआई मंत्रा ग्लोबल हेल्थ टेक में भारत के नेतृत्व को बढ़ाने तथा आधुनिक सर्जिकल केयर को सुलभ बनाने के लिए प्रयासरत है।

एसोसिएशन ऑफ कार्डियक सर्जन्स, मुंबई के बारे मेंः
कार्डियक सर्जन्स ऑफ मुंबई, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जनों का प्रोफेशनल नेटवर्क है, जो मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन में प्रेक्टिस करते हैं। इसका उद्देश्य, दिल, फेफड़ों, छाती एवं मुख्य वाहिकाओं की सर्जिकल केयर में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। यह संगठन क्षेत्र में कार्डियोथोरेसिक सर्जनों के हितों की अभिव्यक्ति करता है। वैज्ञानिक बैठकों, कार्यशालाओं, केस चर्चाओं और सहयोगपूर्ण नेटवर्क के ज़रिए एसोसिएशन मरीज़ों, सर्जिकल प्रशिक्षण एवं रीसर्च के परिणामों में सुधार लाने के लिए तत्पर है।  

एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल, इंक के बारे मेंः
एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल, इंक (नास्दाकः एसएसआईआई) रोबोटिक सर्जरी को दुनिया की बड़ी आबादी के लिए किफ़ायती एवं सुलभ बनाने के प्रयास में आधुनिक सर्जिकल रोबोटिक तकनीकों का विकास करती है। कपंनी की प्रोडक्ट रेंज में इसका प्रॉपराइटरी ‘एसएसआई मंत्रा’ सर्जिकल रेबोटिक सिस्टम तथा ‘एसएसआई मुद्रा’ सजिर्जकल इन्स्ट्रुमेन्ट्स का व्यापक स्यूट शामिल हे, जो रोबोटिक कार्डियक सर्जरी सहित विभिन्न प्रकार की सर्जिकल प्रक्रियाओं में सहयोग प्रदान करता है। एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल एक अमेरिकी कंपनी है, जिसका मुख्यालय भारत में है, कंपनी ने अपनी आधुनिक तकनीकों, यूज़र के अनुकूल एवं किफ़ायती सर्जिकल रोबोटिक समाधानों को दुनिया भर में पहुंचाने की योजनाएं बनाई हैं। 
 
 
एसएसआई मंत्रा के बारे मेंः 
एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम, आधुनिक तकनीकी फीचर्स से लैस एक मॉड्युलर मल्टी-आर्म सिस्टम है। इसमें 3-5 रोबोटिक आर्म्स का उपयोग किया जाता है, साथ ही इसमें ओपन-फेस अर्गोनोमिक सर्जन कमांड सेंटर, 32 इंच का बड़ा 3डी एचडी मॉनिटर, 23 इंच का 2 डी टच पैनल होता है, जिस पर मरीज़ से जुड़ी सभी जानकारी डिस्प्ले होती है। साथ ही एक वर्चुअल रियल टाईम इमेज और होलोग्राफिक डाईकोम इमेज के सुपर इम्पोज़िशन की क्षमता भी होती है। विज़न कार्ट टीम को 3 डी एचडी व्यू देता है, जिससे सर्जन सर्जरी के दौरान बेहतर सुरक्षा और दक्षता को सुनिश्चित कर सकता है। मॉड्युलर रोबोटिक आर्म के द्वारा आवश्यकतानुसार आर्म्स का उपयोग किया जा सकता है। इससे सर्जिकल ऑपरेशन्स में किसी तरह के टकराव की संभावना नहीं रहती। इसमें 40 विभिन्न प्रकार के रोबोटिक एंडो सर्जिकल उपकरण होते हैं, जिनका उपयोग कार्डियक सर्जरी सहित विभिन्न प्रकार की सर्जरियों में किया जा सकता है। इसके बेहतरीन डिज़ाइन एवं अनुकूल फीचर्स के चलते लर्निंग कर्व छोटा होता है।