मुम्बई के काला घोड़ा फेस्टिवल में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी ने किया ओ’रोमियो का प्रमोशन, मचाया धमाल...

मुम्बई के काला घोड़ा फेस्टिवल में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी ने किया ओ’रोमियो का प्रमोशन, मचाया धमाल...

मुम्बई के काला घोड़ा फेस्टिवल में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी ने किया ओ’रोमियो का प्रमोशन, मचाया धमाल...

* बॉलीवुड रिपोर्टर

   साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओ’रोमियो को लेकर उत्साह उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब काला घोड़ा फेस्टिवल में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, निर्देशक विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज और सुखविंदर सिंह एक साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे। शाहिद और तृप्ति ने सुपरहिट गाने पान की दुकान पर धमाकेदार डांस कर माहौल को और भी जोशीला बना दिया, वहीं सुखविंदर सिंह ने फैन्स और मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए।

    शाम का सबसे खास आकर्षण रहा रेखा भारद्वाज का ओ’रोमियो के एक अब तक अनरिलीज़ गीत की भावपूर्ण लाइव परफॉर्मेंस, जिसने दर्शकों को फिल्म के संगीत की एक झलक दी और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, सुखविंदर सिंह की दमदार लाइव प्रस्तुति पान की दुकान ने पूरे फेस्टिवल को जश्न में बदल दिया।
   आइकॉनिक म्यूज़िक, जबरदस्त एनर्जी और शानदार केमिस्ट्री के साथ ओ’रोमियो अपनी रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर रही है।
  साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत और विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ओ’रोमियो को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।