एमसीए सचिन तेंडुलकर जिमखाना में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया 'मेंबर्स क्रिकेट प्रिमियर लीग-7' का उद्घाटन
एमसीए सचिन तेंडुलकर जिमखाना में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया 'मेंबर्स क्रिकेट प्रिमियर लीग-7' का उद्घाटन
* स्पोर्ट्स डेस्क
कांदिवली : मेंबर्स स्पोर्ट्स कल्वरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित मेंबर्स क्रिकेट प्रिमियर लीग-7 का पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने दीप प्रज्वलित करके विधिवत उद्घाटन किया।

एमसीए सचिन तेंडुलकर जिमखाना, महावीर नगर, कांदिवली-पश्चिम में आयोजित इस क्रिकेट लीग के भव्य उद्घाटन अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी संजय बांगर, प्रोफेसर उमेश खाडिलकर, एमसीए सेक्रेटरी पी. व्ही. शेट्टी तथा भूषण पाटील सहित अनेक प्रतिष्ठित मान्यवर उपस्थित थे।