दहिसर में "छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती उत्सव" का भव्य आयोजन ...

दहिसर में "छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती उत्सव" का भव्य आयोजन ...

दहिसर में "छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती उत्सव" का भव्य आयोजन ...

-विधायक मनिषा ताई चौधरी और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की उपस्थिति में शिवप्रतिमा का हुआ पूजन

* अमित मिश्रा

      दहिसर ( मुम्बई ) : 'प्रौढ़ प्रताप पुरंदर, क्षत्रिय कुलावतंस, सिंहासनाधीश्वर, महाराजाधिराज छत्रपति शिवाजी महाराज' की जयंती के अवसर पर आज दहिसर में भगवा चैतन्य देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी, दहिसर विधानसभा की ओर से एन. एल. कॉम्प्लेक्स (दहिसर पूर्व) स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज क्रीडांगण पर शिवजन्मोत्सव समारोह अत्यंत उत्साह और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।

  इस अवसर पर विधायक मनिषा ताई चौधरी और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के हाथों शिवप्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान 'जय भवानी-जय शिवाजी' और 'छत्रपति शिवाजी महाराज की जय' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

  इस मंगलमय समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत पांडे, सभागृह नेता गणेश खणकर, नगरसेवक तेजस्वी घोसाळकर, नगरसेवक प्रकाश दरेकर, नगरसेविका योगिता पाटील, नगरसेवक जितेंद्र पटेल और पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा की प्रमुख उपस्थिति रही।

  इनके साथ-साथ संगठन के उत्तर मुंबई जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, पश्चिम मंडल अध्यक्ष शशिकांत कदम, मध्य मंडल अध्यक्षा पूनम पांडे, मध्य मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा भारती दवे तथा वार्ड अध्यक्ष निलेश देशमुख सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी, निष्ठावान कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित थे।

  इस मंगलमय आयोजन के अवसर पर दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी ने कहा कि "छत्रपति शिवाजी महाराज केवल राजा नहीं, बल्कि वे हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनका 'स्वराज्य' नीति और न्याय पर आधारित था। उनके विचारों की विरासत को आगे बढ़ाने और दहिसर के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आज शिवभक्तों का यह उत्साह देखकर जनसेवा की नई ऊर्जा मिली है।"