ऋचा चड्ढा सहित अनेक बॉलीवुड सितारों ने फ्रांस के प्रधानमंत्री इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात...

ऋचा चड्ढा सहित अनेक बॉलीवुड सितारों ने फ्रांस के प्रधानमंत्री इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात...

ऋचा चड्ढा सहित अनेक बॉलीवुड सितारों ने फ्रांस के प्रधानमंत्री इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात...

-ऋचा ने कहा - “मैं प्रभावित हुई कि उन्होंने हम फिल्मकारों की बात बड़े ध्यान से सुना"

* बॉलीवुड रिपोर्टर

  अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने मुंबई में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान फ्रांस के प्रधानमंत्री इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। यह बैठक भारत के रचनात्मक और फिल्म जगत के सदस्यों और नेताओं के बीच संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। यह मुलाकात कई बातचीत सत्रों का हिस्सा थी, जिसमें बॉलीवुड और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं। इनमें ऋचा चड्ढा के अलावा अनिल कपूर, फिल्म निर्माता नीरज घेवन, ज़ोया अख्तर और शबाना आज़मी जैसे नाम भी मौजूद थे। इस मुलाकात की तस्वीरें इमैनुएल मैक्रों ने ट्विटर पर साझा कीं।

ऋचा चड्ढा को पहले भी फ्रांस सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है। अक्टूबर 2023 में उन्हें फ्रांस सरकार ने ‘शेवलिये दाँ ल’ऑर्द्रे दे ज़ार ए दे लेत्र’ (नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स) की उपाधि से सम्मानित किया था। यह सम्मान सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान और सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत करने के लिए दिया गया।

ऋचा ने कहा, “फिल्म जगत की कलात्मक समुदाय का हिस्सा होने के नाते मुझे फ्रांस के राष्ट्रपति श्री मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट से मिलने का मौका मिला। उनसे मिलकर मैं बहुत खुश थी। हमने साथ बैठकर इस बात पर चर्चा की कि हमारे दोनों देशों में स्वतंत्र सिनेमा (इंडिपेंडेंट सिनेमा) को कैसे और मजबूत बनाया जा सकता है। एक अभिनेता और निर्माता के रूप में मैं फ्रांस के CNC की मदद के लिए बहुत आभारी हूँ, क्योंकि मसान और गर्ल्स विल बी गर्ल्स दोनों ही आधिकारिक इंडो-फ्रेंच सह-निर्माण (को-प्रोडक्शन) थीं।”

उन्होंने आगे कहा, “पायल कापड़िया की फिल्म, जिसे कान्स में सबसे बड़ा सम्मान मिला, वह भी एक इंडो-फ्रेंच सह-निर्माण है। सच में, फ्रांस ने हमारे यहां सिनेमा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं इस बात से बहुत प्रभावित हुई कि उन्होंने हम फिल्मकारों की बातें कितनी ध्यान से सुनीं और सिनेमा के वितरण के मामले में दोनों देशों के बीच बेहतर सहयोग के लिए सुझाव भी दिए।”