बोरीवली में 'विशेष प्रदर्शनी' का पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया उद्घाटन ...
बोरीवली में 'विशेष प्रदर्शनी' का पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया उद्घाटन ...
* संवाददाता
बोरीवली : श्रीमती वैशाली चव्हाण द्वारा आयोजित दैनंदिनी उपयोग के घरेलू सामानों से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने रिबिन काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

पॅरेडाईज बँक्वेट हॉल, देवीदास लेन, बोरिवली (पश्चिम) में आयोजित इस प्रदर्शनी को देखने भारी संख्या में नागरिक उमड़ पड़े थे। जनसेवक गोपाल शेट्टी ने उद्घाटन के उपरांत वहां उपस्थित नागरिकों को संबोधित भी किया।

इस अवसर पर उनके साथ डॉ. योगेश दुबे, कुणाल केळकर और अविनाश गुजर उपस्थित रहे।
