राजस्थानी समाज-बोरीवली और वीर सावरकर उद्यान समिति द्वारा 'होली स्नेह-मिलन' पर "गेर" का आयोजन तथा 'नव निर्वाचित नगरसेवकों का भव्य सत्कार' 3 मार्च को
राजस्थानी समाज-बोरीवली और वीर सावरकर उद्यान समिति द्वारा 'होली स्नेह-मिलन' पर "गेर" का आयोजन तथा 'नव निर्वाचित नगरसेवकों का भव्य सत्कार' 3 मार्च को
_ पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक संजय उपाध्याय तथा प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. श्याम अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
* अमित मिश्रा
बोरीवली : रंगों के त्योहार होली के शुभ अवसर पर 3 मार्च की शाम राजस्थानी समाज-बोरीवली और वीर सावरकर उद्यान समिति 'होली स्नेह-मिलन' का आयोजन तथा 'नव निर्वाचित नगरसेवकों का भव्य सत्कार' करने जा रही है। यह आयोजन लोक संस्कृति और एकता का प्रतीक है, जहां समाज के लोग एक साथ आकर रंगों के त्योहार का जश्न मनाएंगे और चुने गए विभिन्न वार्ड के नए नेतृत्व (नगरसेवकों) का भव्य सत्कार करेंगे।
आयोजन समिति के संयोजक अजयराज पुरोहित ने इस आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बोरीवली (पश्चिम) स्थित वीर सावरकर उद्यान मैदान पर शाम 4 बजे से पूरे उत्साह के साथ यह यादगार आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में राजस्थानी लोक संस्कृति से जुड़ा पारंपरिक "गेर" का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

राजस्थानी समाज और वीर सावरकर उद्यान समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय तथा वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक व प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. श्याम अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में नव निर्वाचित नगरसेवकों को सम्मानित किया जाएगा, जो वार्ड के विकास और जनहित के लिए कार्य करने का संकल्प लेकर जनसेवा हेतु निर्वाचित हुए हैं । ये नगरसेवक हैं आकाश राज पुरोहित, गणेश खणकर, दीपक उर्फ बाला तावड़े, शिवानंद शेट्टी, जिग्नाशा शाह, रानी द्विवेदी निघुट, प्रकाश दरेकर, धवल वोरा, एड. सिद्दार्थ शर्मा, जितेंद्र पटेल, डॉ. शिल्पा सांगोरे, श्वेता कोरगांवकर, एड. सीमा शिंदे, संध्या दोषी, रेखा राम यादव तथा लीना देहेरकर ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अजयराज पुरोहित, नितिन प्रधान तथा श्रीधर साठे विशेष योगदान दे रहे हैं जो कि सराहनीय है।
