"दिव्यदृष्टि आई केयर सेंटर" का रजत जयंती समारोह सम्पन्न
"दिव्यदृष्टि आई केयर सेंटर" का रजत जयंती समारोह सम्पन्न

* अमित मिश्रा
बोरीवली : NABH प्रमाणित तथा बोरीवली-पश्चिम के पाई नगर परिसर में स्थित "दिव्यदृष्टि आई केयर सेंटर" अपनी स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ मना रहा है। बुधवार को इस आइ केयर सेंटर ( नेत्र अस्पताल) में इसका रजत जयंती वर्ष समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में कई प्रसिद्ध डॉक्टरों, मेडिकल फील्ड की हस्तियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया और नेत्र अस्पताल के संचालक प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. निमेष पी मेहता को उनकी सफ़लता पर बधाई दी।

इस नेत्र अस्पताल में अब तक कैटरैक्ट, ग्लोकोमा, स्क्विंट, रेटिना, ऑक्यूलोप्लास्टिक्स, पेडियाट्रिक ऑफ्थाल्मोलॉजी, कॉर्निया, कॉन्टैक्ट लेंस, न्यूरो-ऑफ्थाल्मोलॉजी, रेटिनल लासर्स, OCT, कॉर्नियल ट्रांसप्लेंटेशन, और रिफ्रैक्टिव सर्जरी के रूप में लगभग 1.5 लाख बाह्य रोगियों और 25000 से अधिक आँखों की सर्जरी की गई है।

इस सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें और अनुभवी डॉक्टरों का पैनल है जो आँखों की चिकित्सा, सर्जरी और देखभाल में मदद करता।
दिव्यदृष्टि ने 2003 में ISO 9001:2000 प्रमाणीकरण प्राप्त किया था और अब दिसंबर 2022 से यह NABH प्रमाणित है।
दिव्यदृष्टि की नवीनतम पहल है "D.A.D - दिव्यदृष्टि एट डोरस्टेप" , जो घर पहुंचकर भी आँखों की जांच की सुविधा प्रदान करती है।
इस सेंटर का एक चैरिटेबल विंग भी है, "डॉ. पी.जे. मेहता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट", जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आँखों की देखभाल सेवाएं मामूली फीस पर प्रदान करता है।बहरहाल, इस सेंटर का 25 वर्षों से सफल संचालन इसकी विश्वसनीयता का भी उत्तम उदाहरण है।
