सैयामी खेर ने ‘हैवान’ में अपने फिटनेस आइडल अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव किया साझा ....
सैयामी खेर ने ‘हैवान’ में अपने फिटनेस आइडल अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव किया साझा ....
- सैयामी खेर फ़िल्म 'हैवान' में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ आएंगी नज़र
* रिपोर्टर
अभिनेत्री सैयामी खेर प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हैवान' में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नज़र आनेवाली हैं। सैयामी के लिए यह फिल्म बेहद खास है, क्योंकि अक्षय कुमार लंबे समय से उनके फिटनेस और अनुशासन भरे जीवन के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत रहे हैं - चाहे वह पर्दे पर हो या असल जिंदगी में।
बॉलीवुड के बेहद फिट और अनुशासित सितारों में गिने जाने वाले अक्षय कुमार ने अपनी सेहत, खेल और एक्शन फिल्मों के प्रति समर्पण से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। सैयामी, जो खुद फिटनेस और खेलों को अपने जीवन और करियर का अहम हिस्सा बनाए हैं, वे मानती हैं कि यह जोड़ी दो ऐसे कलाकारों को साथ लाती है जिनकी सोच और ऊर्जा एक जैसी है।
फिल्म 'हैवान' के सेट पर दोनों कलाकारों का रिश्ता कैमरे से आगे तक दिखा। शूटिंग के दौरान अक्षय और सैयामी अक्सर साथ में खेलते और फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लेते नजर आए। हाल ही में सैयामी ने दोनों का एक मज़ेदार वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे साथ में खेलते दिख रहे हैं। फैन्स को यह वीडियो काफी पसंद आया और दोनों की केमिस्ट्री की खूब सराहना हुई।
अपने अनुभव के बारे में सैयामी कहती हैं, “मैं अक्षय सर की फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। वह असली फिल्म स्टार हैं जिन्होंने मुझे मेरी फिटनेस यात्रा में प्रेरित किया। उनका अनुशासन, जीवनशैली और सेहत को प्राथमिकता देना हमेशा से मेरे लिए प्रेरणा रहा है। अब प्रियदर्शन सर की हैवान में उनके साथ काम करना मेरे लिए बहुत रोमांचक है। मुझे उनकी सबसे खास बात यह लगती है कि बॉलीवुड के सबसे फिट स्टार और ‘ओजी खिलाड़ी’ होने के बावजूद वह अपनी जड़ों को कभी नहीं भूलते। वह स्टंटमैन का खास ख्याल रखते हैं और हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं। मैं हमेशा से खेल और फिटनेस को अपने करियर का हिस्सा मानती आई हूं, और उनके साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा है। वह आज जहां हैं, वह उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की वजह से हैं। यह सच में काबिल-ए-तारीफ है।”
सैयामी, हैवान को लेकर बेहद उत्साहित हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन और अक्षय कुमार की ऊर्जा व अनुशासन के साथ यह फिल्म एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है - साथ ही यह अपने मुख्य कलाकारों की असली दोस्ती और तालमेल को भी दर्शाती है।
