पोईसर जिमखाना में दो नए बैडमिंटन कोर्ट्स का उद्घाटन हुआ...

पोईसर जिमखाना में दो नए बैडमिंटन कोर्ट्स का उद्घाटन हुआ...

पोईसर जिमखाना में दो नए
बैडमिंटन कोर्ट्स का उद्घाटन हुआ...

* संवाददाता

  कांदिवली : पोईसर जिमखाना में विक्ट्री स्पोर्ट्स-भारत के सहयोग से दो नए बैडमिंटन कोर्ट्स का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षन के. शेट्टी के हाथों सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वस्तिक शेट्टी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  जनसेवक गोपाल शेट्टी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस दो नए बैडमिंटन कोर्ट्स के उद्घाटन से मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई है। यह पहल हमारे युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने और खेलों को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है । खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सशक्त चरित्र का निर्माण करता है। इन आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट्स के माध्यम से हम केवल एक सुविधा का निर्माण नहीं कर रहे हैं, बल्कि भविष्य के चैंपियनों के लिए मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं। 

  आयोजन के दौरान जनसेवक गोपाल शेट्टी ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षन के. शेट्टी व राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वस्तिक शेट्टी सहित अन्य कई खिलाड़ियों का भी सत्कार किया।

   इस आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ, पोईसर जिमखाना के अध्यक्ष मुकेश भंडारी, उपाध्यक्ष करुणाकर शेट्टी , हर्षद मेहता, करुणाशंकर ओझा, डॉ. योगेश दुबे, दिलीप पंडित, अविनाश गुजर तथा पोईसर जिमखाना की प्रबंध समिति के सदस्य, स्पोर्ट्स समिति के पदाधिकारी, सदस्य व खेलप्रेमी नागरिक उपस्थित थे।